Ranveer And Deepika Divorce: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं. लेकिन इन दिनों जो खबरें सामने आ रही है, वो उनके फैंस के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं. क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच हालात ठीक नहीं है, जहां पहले दोनों कपल को हर जगह एक साथ स्पॉट किया जाता था.
तो वहीं अब कई जगहों पर सिर्फ रणवीर सिंह अकेले ही दिखाई देते हैं. कई लोग तो यहां तक कहने लगे हैं कि इस कपल का जल्द ही डिवोर्स होने वाला है. पर इस बात में सच्चाई है या नहीं ये तो तब ही पता चल पाएगा, जब रणवीर और दीपिका एक साथ कोई स्टेटमेंट देंगे.
Ranveer And Deepika Divorce: दीपिका ने धुरंधर 2 को लेकर नहीं दिया कोई रिएक्शन

लेकिन कुछ समय से चल रही चीजों को देखकर तो यही लग रहा है कि अब इन दोनों कपल के बीच कुछ सही नहीं चल रहा. क्योंकि आदित्य धर के निर्देशन में बनी एक्शन-स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर-2’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दीपिका पादुकोण ने अभी तक फिल्म को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है. इसके साथ ही ये भी देखा गया था कि जहां रणवीर सिंह दीपिका की हर एक फिल्म को प्रोमोट करते हैं, वहीं दीपिका ने रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म को प्रोमोट तक नहीं किया है.
Ranveer And Deepika Divorce: हर जगह रणवीर सिंह अकेले हो रहे हैं स्पॉट

इसके साथ ही हर जगह रणवीर को अकेले ही स्पॉट किया जा रहा है, चाहे वो कोई फंक्शन हो या फिर अवॉर्ड शो हर जगह सिर्फ रणवीर सिंह देखे जाते हैं. लेकिन उनके साथ दीपिका पादुकोण कही भी स्पॉट नहीं होतीं. हाल ही में आनंत अंबानी का बर्थडे था, जहां कई सितारों को इन्वाइट किया गया था. ऐसे में वहां रणवीर सिंह ने भी शिरकत की थी, लेकिन सबकी निगाहें जिन्हें ढूंढ रही थी, वो वहां मौजूद ही नहीं थी. हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण की.
Ranveer And Deepika Divorce: तलाक को लेकर कपल्स ने नहीं दिया रिएक्शन

इसी के साथ हाल ही में आशा भोसले जी के निधन के बाद भी उनके अंतिम संस्कार में सिर्फ रणवीर सिंह को देखा गया, लेकिन वहां भी दीपिका उनके साथ नहीं थी. ऐसे में ये अटकले लगाना की दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा, ये जायज भी है. पर बात तलाक तक पहुंची है या नहीं, इसके बारे में तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.
अभी तो फिलहाल इतना ही बोला जा सकता है कि कपल के बीच जो भी मनमुटाव हैं, वो सबके सामने धीरे-धीरे दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में अगर इसे जल्द ही दोनों ने मिलकर ठीक नहीं किया, तो हो सकता है कि तलाक को लेकर चल रही अफवाहें आगे चलकर सच भी साबित हो जाएं.
Read More: Akshay Kumar के 30 साल के करियर पर उठे सवाल, Naagin 7 में कैमियो कर के खिलाड़ी ने की सबसे बड़ी गलती


















