Akshay Kumar Trolling: Akshay Kumar बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा जाना-माना नाम हैं, जो कि अपनी एक्टिंग और परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं. खास तौर पर इनको जल्द से जल्द फिल्मों की शूटिंग कम्पलीट करने के लिए जाना जाता है. लेकिन इन दिनों वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है और उसकी वजह है उनका परफेक्शन से ध्यान हटना.
दरअसल हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें अक्षय कुमार और टेलीप्रॉम्प्टर का रिश्ता साफ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी छोटी-छोटी गलतियों पर नजर रखते हुए एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और ऐसा हो भी क्यों ना जब अक्षय दूसरों को बिना किसी टेलीप्रॉम्प्टर के शो करने की सलाह देते हैं, तो वो खुद उसपर आखिर ध्यान क्यों नहीं देते. ये सवाल अब हर किसी के मन में उठ रहा है.
Akshay Kumar Trolling: ‘नागिन 7’ से जुड़ा वीडियो वायरल
Why is Akshay Kumar reading his dialogues from a teleprompter ? After 30 years in the industry this 60 year old actor still can’t remember his dialogue , it’s embarrassing. pic.twitter.com/RxtkI5XFol
— 𝙒𝙞𝙘𝙠𝙮 (@echoofwick) April 12, 2026
आपको बता दें कि हाल ही में Ekta Kapoor के पॉपुलर शो Naagin 7 में अक्षय कुमार ने कैमियो किया है. ऐसे में इसी शूटिंग का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में अक्षय कुमार को डायलॉग बोलते हुए देखा जा सकता हैं, लेकिन दर्शकों ने उनकी आंखों की मूवमेंट से ये अंदाजा लगा लिया कि वो टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़ रहे हैं. बस फिर क्या था, लोगों ने इस पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
Akshay Kumar Trolling: पहले भी उठ चुके हैं सवाल

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की बात सामने आई हो. इससे पहले भी फिल्म Sarfira और Kannappa से जुड़े मामलों में भी यूजर्स ने ऐसी ही चीजें नोटिस की थीं. कुछ लोगों ने अक्षय कुमार की टेलीप्रॉम्प्टर पर डिपेंडेंसी को लेकर मजाक उड़ाया, तो वहीं कुछ ने टीवी कंटेंट की गिरती टीआरपी पर सवाल उठाए.

उनके ट्रोल होने के पीछे का एक कारण ये भी है कि जब वो कपिल शर्मा के शो में गए थे, तो एक एपिसोड के दौरान उन्होंने कृष्णा अभिषेक के हाथ पर लिखे डॉयलॉग को देखकर ये बोला था कि, ये सब डॉयलॉग हाथ पर लिख कर लाते हैं और उन्हें याद नहीं करते. जिसके बाद अक्षय ने खुद उन्हें ये सलाह दी थी कि थोड़ मेहनत कर लिया करो और टेलीप्रॉम्प्टर या फिर हाथ के सहारे मत रहा करो. लेकिन अब वो खुद टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल करते हुए पकड़ गए हैं, ऐसे में यहां अक्षय क दोगलापन साफ देखने को मिल रहा है.
Akshay Kumar Trolling: यूजर्स के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा कि आजकल टीवी पर किस तरह के शो दिखाए जा रहे हैं. तो वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा कि 30 साल के करियर के बाद भी वो डायलॉग याद नहीं कर पाए, ये कैसा परफेक्शन है?.
Akshay Kumar Trolling: अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

अगर वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म Bhooth Bangla में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में Tabu, Wamiqa Gabbi, Paresh Rawal, Rajpal Yadav और Asrani भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इसके अलावा वो Welcome to the Jungle, Hera Pheri 3 और Haiwaan जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम कर रहे हैं. वहीं उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
Read More: Satish Kaushik का धुरंधर 2 फिल्म से क्या है नाता?, आदित्य धर ने दिया दिवंगत एक्टर को क्रेडिट
















