इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा CBSE 10वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक करें अपनी मार्कशीट

Summary :

CBSE Result Date & Time April 2026: लगभग 43 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। पहले CBSE हर साल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई महीने में एक साथ घोषित करता था, लेकिन इस बार 10वीं के नतीजे जल्दी जारी होने की उम्मीद है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीबीएसई 15 अप्रैल 2026 को 10वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। बोर्ड अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं के नतीजे अप्रैल में घोषित हो सकते हैं, जबकि 12वीं के नतीजे मई में ही आएंगे। चलिए…

CBSE Result Date & Time April 2026: लगभग 43 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। पहले CBSE हर साल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई महीने में एक साथ घोषित करता था, लेकिन इस बार 10वीं के नतीजे जल्दी जारी होने की उम्मीद है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीबीएसई 15 अप्रैल 2026 को 10वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। बोर्ड अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं के नतीजे अप्रैल में घोषित हो सकते हैं, जबकि 12वीं के नतीजे मई में ही आएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि अपना बोर्ड रिजल्ट कैसे और कहां चेक करें।

CBSE Result Date & Time April 2026: कब आएगा 10वीं का रिजल्ट?

बोर्ड ने डिजिलॉकर पर एक नोटिस जारी किया है, जिस पर ‘Class 10th Result- Commimng soon’ लिखा है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट 15-16 अप्रैल तक घोषित किया जा सकता है।

Website to Check CBSE Result: इन वेबसाइट्स देखें अपना रिजल्ट

Website to Check CBSE Result
Website to Check CBSE Result (Source: Social Media)

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद आप नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख सकते हैं।

  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

UMANG App पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

UMANG App
UMANG App (Source: Social Media)
  • सबसे पहले अपने फ़ोन में उमंग ऐप डाउनलोड करें या umang.gov.in पर जाएं।
  • अब अपने मोबाइल नंबर से इसमें लॉग इन करें।
  • यहां सर्च बॉक्स में “CBSE Board” लिखें।
  • अब अपनी क्लास (10th) चुनें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें।
  • आपका रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप भविष्य के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके या प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

Minimum Marks Required: पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरुरी है। जरूरत पड़ने पर बोर्ड ग्रेस मार्क्स भी दे सकता है।

Compartment Examination Starting Date: CBSE 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 15 मई से शुरू

जो छात्र CBSE 10वीं में एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें पास होने का एक और मौका दिया जाएगा। सीबीएसई 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरे बोर्ड एग्जाम के साथ ही होगी। यह परीक्षा 15 मई से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- सेक्टर 63, 64, 80, 121 में ताबड़तोड़ पत्थरबाजी, तोड़ी जा रही गाड़ियां; आग की तरह जल रहा इलाका; श्रमिकों का हिंसक प्रदर्शन देख सहमे लोग

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।