Noida Labour Protest Violence: यूपी के नोएडा के फेज-2 इलाके में सोमवार सुबह से ही वेतन को लेकर मजदूरों का जमकर विरोध प्रदर्शन जारी है. यह प्रदर्शन आज मंगलवार को भी देखा जा रहा है। प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है. निजी कंपनी के कर्मचारी अपनी सैलरी समय पर और सैलरी से संबंधित कई चीजों की मांग को लेकर बीच सड़क पर प्रदर्शन कर रहे है, इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच कहासुनी बढ़ गई। जिसके बाद स्थिति तेजी से बिगड़ गई और प्रदर्शन उग्र रूप ले उठा. नोएडा के फेज़ 2 में, एक कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए है।
Noida Labour Protest Violence: पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान आक्रोशित मजदूरों ने पत्थरबाज़ी भी की. स्थिति को काबू में लाने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे हुए है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 60 लोगों को अभी तक दबोचा गया है. पुलिस ने सेक्टर-63 में फ्लैग मार्च निकाल कर स्थिति को कंट्रोल करने में लगी है. पुलिस इंस्पेक्टर माता प्रसाद गुप्ता ने कहा, “कुछ लोग पत्थर फेंक रहे थे। मज़दूर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। इसमें शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी।”
Noida Employee Price Hike: हिंसा के बाद सरकार का फैसला, मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी

बता दें कि गाजियाबाद और नोएडा में मजदूरों के वेतन में अधिक बढ़ोतरी की गई है। गौतम बुद्ध नगर में बीते सोमवार को हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ इलाकों में हिंसा भी हुई। इसके बाद सरकार ने उन्हें राहत देते हुए वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कुशल (स्किल्ड) मजदूरों के वेतन में की गई है, जबकि अन्य जिलों में बढ़ोतरी कम है। गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में वेतन करीब 21% तक बढ़ाया गया है। यह नया वेतन 1 अप्रैल से लागू होगा।
Noida Factory Workers Daily Wages List: किस श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी
| श्रेणी (Category) | पुराना वेतन (₹) | नया वेतन (₹) | बढ़ोतरी (₹) |
|---|---|---|---|
| अकुशल (Unskilled) | 11,313 | 13,690 | 2,377 |
| अर्धकुशल (Semi-skilled) | 12,445 | 15,059 | 2,614 |
| कुशल (Skilled) | 13,940 | 16,868 | 2,928 |
नोट: यह अंतरिम बढ़ोतरी प्रदर्शन कर रहे मजदूरों के लिए राहत है, जबकि अंतिम वेतन तय करने के लिए वेज बोर्ड की सिफारिश अगले महीने आएगी।
यह भी पढ़ें – केरल में डेंटल स्टूडेंट की संदिग्ध हालत में मौत, फैकल्टी पर उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच तेज























