Satish Kaushik का धुरंधर 2 फिल्म से क्या है नाता?, आदित्य धर ने दिया दिवंगत एक्टर को क्रेडिट

Summary :

Satish Kaushik In Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इंडियन सिनेमा की दुनिया में इतिहास रच दिया है. बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही इस फिल्म की कमाई तो मानों अब तक हिंदी सनेमा में बनी हर एक फिल्म को मात दे रही हो. लेकिन अगर आपने ये फिल्म देखी है तो आपको ये चीज़ पता होगी कि आदित्य धर ने फिल्म के खत्म होने पर एंड क्रेडिट्स में कई नाम मेंशन किए थे, लेकिन उनमें से एक नाम ऐसा था जिसने हर किसी को हैरान कर के रख दिया…

Satish Kaushik In Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इंडियन सिनेमा की दुनिया में इतिहास रच दिया है. बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही इस फिल्म की कमाई तो मानों अब तक हिंदी सनेमा में बनी हर एक फिल्म को मात दे रही हो. लेकिन अगर आपने ये फिल्म देखी है तो आपको ये चीज़ पता होगी कि आदित्य धर ने फिल्म के खत्म होने पर एंड क्रेडिट्स में कई नाम मेंशन किए थे, लेकिन उनमें से एक नाम ऐसा था जिसने हर किसी को हैरान कर के रख दिया था और वो नाम किसका था चलिए हम आपको बताते हैं.

Satish Kaushik In Dhurandhar 2: फिल्म में है सतीश कौशिक का नाम?

Satish Kaushik In Dhurandhar 2
Satish Kaushik In Dhurandhar 2 (Source: Social Media)

दरअसल फिल्म के खत्म होने पर अगर आपने ध्यान दिया हो तो उसमें पता चलेगा कि आदित्य धर ने लेट एक्टर सतीश कौशिक का नाम और उनकी फैमिली को स्पेशल थैंक्स करते हुए एंड क्रेडिट्स में मेंशन किया था. इस चीज को देखकर फैंस भी ये सोचने लगे थे कि आखिर ऐसा क्यो, जो इंसान इस दुनिया में ही नहीं है और उसनें इस फिल्म में काम भी नहीं किया है तो उसको आदित्य धर ने फिल्म में क्रेडिट क्यों दिया है? इस सवाल का जवाब फैंस को तो नहीं मिल पाया, पर आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.

Satish Kaushik In Dhurandhar 2: धुरंधर से सतीश कौशिक का क्या है नाता?

Satish Kaushik In Dhurandhar 2
Satish Kaushik In Dhurandhar 2 (Source: Social Media)

सतीश कौशिक को क्रेडिट देने के पीछे की स्टोरी काफी इमोशनल है, क्योंकि धुरंधर सिर्फ एक फिल्म का नाम नही था. बल्कि ये सतीश कौशिक का ड्रीम प्रोजेक्ट था. इस प्रोजेक्ट में वो क्या करने वाले थे, ये तो रिवील नहीं किया गया. लेकिन उन्होंने सालों पहले धुरंधर टाइटल के राइट्स खरीद लिए थे और इस नाम से वो कुछ बहुत अलग और बड़ा क्रिएट करने वाले थे. लेकिन उनकी अचानक मौत हो जाने के बाद ये ड्रीम अधूरा रह गया.

Satish Kaushik In Dhurandhar 2: आदित्य धर ने की सतीश कौशिक की फैमिली से रिक्वेस्ट

Satish Kaushik In Dhurandhar 2
Satish Kaushik In Dhurandhar 2 (Source: Social Media)

ऐसे में यहां एंट्री होती है डायरेक्टर आदित्य धर की, जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए बिल्कुल यही टाइटल चुना और फिर जब उन्होंने कौशिक फैमिली से राइट्स के लिए रिक्वेस्ट की तो सतीश की वाइफ शशी कौशक और भतीजे निशांत कौशिक बिना कोई सवाल किए ये टाइटल आदित्य धर को दे दिया, वो भी बड़े ही प्यार से बिना किसी शर्त के. इसी वजह से फिल्म के एंड क्रेडिट्स में सतीश कौशिक और उनके परिवार को स्पेशल मेंशन किया गया है.

Satish Kaushik In Dhurandhar 2: अनुपम खेर क्यों है आदित्य धर से खुश?

Satish Kaushik In Dhurandhar 2
Satish Kaushik In Dhurandhar 2 (Source: Social Media)

वहीं बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी ये मोमेंट नोटिस किया और कहा कि धुरंधर टाइटल सतीश कौशिक के पास था और शशी कौशिक का नाम देखर मुझे बहुत खुशी हुई. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आदित्य धर ने ये फिल्म सिर्फ खुद के लिए ही नहीं बल्कि उन सपनों के लिए भी बनाई, जिन्हें सतीश कौशिक जीतेजी पूरा नही कर पाए और शायद इसी वजह से सबकी दुवाओं के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी हिंदी ब्लॉक्बस्टर फिल्म बनकर सामने आई है.

Read More: Asha Bhosle के ये 10 सदाबहार गानें आपको कर देंगे मदहोश, देखें लिस्ट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।