कम पेट्रोल में 210 किलोमीटर का सफर! दिल्ली से देहरादून के जानें के लिए बेस्ट रहेंगी ये 5 फ्यूल-एफिशिएंट कारें

Summary :

Top 5 Mileage Cars for Delhi-Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Delhi-Dehradun Expressway का उद्घाटन कर दिया है, जिससे दिल्ली से देहरादून का सफर अब पहले के मुकाबले काफी तेज, आसान और किफायती हो गया है। जहां पहले इस दूरी को तय करने में 6–7 घंटे लगते थे, वहीं अब यह सफर महज 2.5 से 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से यात्रियों का समय ही नहीं, बल्कि ईंधन खर्च भी कम होगा। यह एक्सप्रेसवे करीब 212 किलोमीटर लंबा है और इसे लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से चार साल में तैयार किया…

Top 5 Mileage Cars for Delhi-Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Delhi-Dehradun Expressway का उद्घाटन कर दिया है, जिससे दिल्ली से देहरादून का सफर अब पहले के मुकाबले काफी तेज, आसान और किफायती हो गया है। जहां पहले इस दूरी को तय करने में 6–7 घंटे लगते थे, वहीं अब यह सफर महज 2.5 से 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से यात्रियों का समय ही नहीं, बल्कि ईंधन खर्च भी कम होगा।

यह एक्सप्रेसवे करीब 212 किलोमीटर लंबा है और इसे लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से चार साल में तैयार किया गया है। इसकी एक बड़ी खासियत यह है कि शुरुआती 18 किलोमीटर तक यात्रियों को कोई टोल नहीं देना पड़ेगा। इस प्रोजेक्ट का लगभग 135 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है, जिससे यह न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि यूपी के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा।

Top 5 Mileage Cars for Delhi-Dehradun Expressway: कम खर्च में लंबा सफर कैसे करें?

Top 5 Mileage Cars for Delhi-Dehradun Expressway
Top 5 Mileage Cars for Delhi-Dehradun Expressway (Source: Social Media)

ऐसे अब जब दिल्ली से देहरादून की दूरी घटकर करीब 210 किलोमीटर रह गई है, तो सही कार का चुनाव आपके सफर को और सस्ता बना सकता है। अगर आप कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करना चाहते हैं, तो अच्छी माइलेज वाली कार का चयन करना जरूरी है। नीचे ऐसी 5 पेट्रोल कारों के बारे में बताया गया है, जो अपने शानदार माइलेज के लिए जानी जाती हैं।

1. Maruti Suzuki Alto K10

यह कार बजट सेगमेंट में सबसे फेमस ऑप्शन में से एक है। इसका 1.0 लीटर इंजन और हल्का वजन इसे बेहतर माइलेज देने में मदद करता है। यह लगभग 24 kmpl का माइलेज देती है। दिल्ली से देहरादून का सफर यह कार करीब 9 लीटर पेट्रोल में पूरा कर सकती है। छोटे परिवार के लिए यह एक किफायती विकल्प है।

2. Maruti Suzuki S-Presso

अगर आप थोड़ी ऊंची और एसयूवी जैसी दिखने वाली कार पसंद करते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन है। इसका माइलेज लगभग 24–25 kmpl तक है। हाईवे पर इसकी परफॉर्मेंस अच्छी रहती है और यह करीब 8.5 लीटर पेट्रोल में सफर पूरा कर सकती है।

3. Maruti Suzuki Wagon R

यह भारत की सबसे भरोसेमंद हैचबैक कारों में से एक है। इसका 1.0 लीटर इंजन लगभग 25 kmpl का माइलेज देता है। इसमें अच्छा स्पेस मिलता है, जिससे लंबी यात्रा आरामदायक बनती है। यह कार करीब 8–8.5 लीटर पेट्रोल में देहरादून पहुंचा सकती है।

4. Maruti Suzuki Celerio

माइलेज के मामले में यह कार काफी आगे है। इसका इंजन लगभग 26–27 kmpl का माइलेज देता है। इसका हल्का डिजाइन और बेहतर तकनीक इसे ईंधन बचाने में मदद करते हैं। यह कार करीब 8 लीटर पेट्रोल में सफर पूरा कर सकती है।

5. Maruti Suzuki Grand Vitara

अगर आप सबसे ज्यादा फ्यूल सेविंग चाहते हैं, तो यह कार सबसे बेहतर है। इसका हाइब्रिड इंजन लगभग 27–28 kmpl तक का माइलेज देता है। एसयूवी होने के बावजूद यह काफी कम पेट्रोल खर्च करती है। यह करीब 7.5 लीटर पेट्रोल में ही देहरादून पहुंचा सकती है।

माइलेज बढ़ाने के आसान टिप्स

  • सिर्फ कार ही नहीं, आपकी ड्राइविंग स्टाइल भी माइलेज पर असर डालती है।
  • एक्सप्रेसवे पर 80–90 km/h की स्पीड बनाए रखें
  • अचानक ब्रेक और एक्सीलेरेशन से बचें
  • टायर का प्रेशर सही रखें
  • जरूरत होने पर क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल करें
  • इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से पेट्रोल की खपत कम होती है और सफर आरामदायक बनता है।

कौन सी कार चुनें?

अगर आपका बजट कम है, तो Alto K10 या Wagon R जैसे विकल्प बेहतर हैं। वहीं, अगर आप ज्यादा माइलेज और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, तो Grand Vitara Hybrid एक शानदार विकल्प है। कुल मिलाकर, Delhi-Dehradun Expressway ने यात्रा को आसान और तेज बना दिया है। सही कार का चुनाव करके आप इस सफर को और भी किफायती बना सकते हैं। ध्यान रखें कि यहां बताए गए माइलेज आंकड़े कंपनी के दावे पर आधारित हैं, जो वास्तविक ड्राइविंग में थोड़े अलग हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Kia India ने भारत के लिए तैयार किया लोंग टर्म रोडमैप! हर बजट में EV और Hybrid कारें लाने की तैयारी, जल्द लॉन्च होंगी ये नई गाड़ियां

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।