Dhurandhar 2 Box Office Collection: Ranveer Singh स्टारर धुरंधर 2 ने रिलीज होने के बाद से ही मानों बॉक्स ऑफिस पर आग सी लगा दी है. रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को भी फिल्म ने दमदार कमाई की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 623 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. बुधवार को फिल्म ने लगभग 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो वीकडेज के हिसाब से बेहद मजबूत माना जा रहा है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection: छठे दिन भी नहीं रुकी रफ्तार, 623 करोड़ के पार पहुंची कमाई

वीकेंड के बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है, जिससे साफ है कि दर्शकों का क्रेज अभी कम नहीं हुआ है. फिल्म को खासतौर पर एक्शन, कहानी और Ranveer Singh की परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद किया जा रहा है. धुरंधर 2 सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी रिकॉर्ड तोड़ रही है.
फिल्म ने 6 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, यह फिल्म अब Ranbir Kapoor की Animal जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है और तेजी से 1500 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है. Day 6 तक ही फिल्म 900 करोड़ के करीब पहुंच गई थी और Day 7 में इसमें और बड़ा उछाल देखने को मिला है.

खास बात यह है कि ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे यह ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बनती जा रही है. कुल मिलाकर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है, हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और रणवीर सिंह की यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है.
Dhurandhar 2 की कमाई का ग्राफ

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है, फिल्म ने पहले ही हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. भारत में फिल्म की कमाई के आंकड़े इस तरह हैं:
पेड प्रीव्यू – 43 करोड़
पहला दिन – 102.55 करोड़
दूसरा दिन – 80.72 करोड़
तीसरा दिन – 113 करोड़
चौथा दिन – 114.85 करोड़
पांचवा दिन – 65 करोड़
छठा दिन – 55 करोड़
सांतवां दिन – 47.70 करोड़
Read More: Dhurandhar फ्रैंचाइज का कितना था बजट, जानें फिल्म के सेट की मज़ेदार बैकस्टोरी


Download Android App
Download iOS App




