Dhurandhar से पीछा छुड़ाकर बचने वाली Toxic का फिर होगा क्लेश, अब क्या बहाना मारेंगे मेकर्स?

Summary :

Dhurandhar 3 And Toxic Clash: इंडिया में पहले भी बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिली है, दो साल पहले ही डंकी और सालार एक साथ रिलीज हुई थीं. वहीं कई फिल्में दिवाली और क्रिसमस के मौके पर क्लेश कर जाती है. लेकिन अब जो क्लेश दोबारा देखने को मिलने वाला है, वो बहुत ही खतरनाक है. क्योंकि साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक और धुरंधर 2 ही पहले 19 मार्च, 2026 को रिलज होने वाली थी. लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन कर दिया था. हालांकि…

Dhurandhar 3 And Toxic Clash: इंडिया में पहले भी बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिली है, दो साल पहले ही डंकी और सालार एक साथ रिलीज हुई थीं. वहीं कई फिल्में दिवाली और क्रिसमस के मौके पर क्लेश कर जाती है. लेकिन अब जो क्लेश दोबारा देखने को मिलने वाला है, वो बहुत ही खतरनाक है. क्योंकि साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक और धुरंधर 2 ही पहले 19 मार्च, 2026 को रिलज होने वाली थी.

लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन कर दिया था. हालांकि फैंस का ये कहना था कि धुरंधर की हाईप को देखते हुए फिल्म को पोस्टपोन किया गया है, लेकिन सच्चाई क्या थी ये तो मेकर्स को ही जानें. लेकिन अब एक बार फिर से इन दोनों फिल्मों का क्लेश होता दिखाई दे रहा है. अगर आप नहीं समझ पा रहे हैं, तो चलिए हम आपको समझाते हैं.

Dhurandhar 3 And Toxic Clash: धुरंधर 3 और टॉक्सिक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Scope (@indiscope.in)

दरअसल धुरंधर: द रिवेंज आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसके रिलीज होते ही हर कोई इसकी तारीफ करता दिखाई दे रहा है. लेकिन इस फिल्म में भी पहले पार्ट की तरह आखरी में जाकर ये बताया गया है कि इसकी तीसरा पार्ट कब आने वाले हैं और यहीं पर है असली क्लाइमैक्स. क्योंकि इसका तीसरा पार्ट भी तभी रिलीज हो रहा है, जब टॉक्सिक को पोस्टपोन कर के रिलीज किया जा रहा है.

Dhurandhar 3 And Toxic Clash: पोस्टपोन होने के बाद भी नहीं छुटा धुरंधर से पीछा

Dhurandhar 3 And Toxic Clash
Dhurandhar 3 And Toxic Clash (Source: Social Media)

 दोनों फिल्में अब 4 जून को रिलीज हो रही है, यानि कि अब फैंस को टॉक्सिक और धुरंधर के क्लेश को देखने की ख्वाहिश जो अधूरी रह गई थी, वो अब पूरी होने जा रही है. क्योंकि धुरंधर 3 और टॉक्सिक फिर से एक साथ रिलीज होंगी. अगर पहले पार्ट की बात करें तो रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी.

इसके बाद से ही फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था और कई लोगों का मानना ​​है कि सीक्वल पहली फिल्म को भी पीछे छोड़ देगा. हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो आंकड़ों के सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा.

Dhurandhar 3 And Toxic Clash
Dhurandhar 3 And Toxic Clash (Source: Social Media)

दूसरी ओर, टॉक्सिक में यश केजीएफ फ्रैंचाइज़ी के बाद पहली बार मुख्य भूमिका में हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये कमाए थे. पैन इंडिया के तौर पर रिलीज होने वाली टॉक्सिक में यश के अलावा पांच महिला कलाकार हैं, जो इसकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ाती हैं. दोनों ही फिल्में अब एक ही दिन जब रिलीज होंगी तब इनके बीच होने वाला महा संग्राम देखने लायक होगा.

Read More: Elvish Yadav को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, 2023 सांप के जहर केस में आया नया क्लाइमैक्स

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।