Elvish Yadav Gets Relief By SC: पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को बड़ी कानूनी राहत मिली है. दरअसल उनपर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस के ऊपर अब एक ऐसा फैसला आया है जिसने उनके फैंस को खुश कर दिया है. ये बात साल 2023 की है जब एल्विश के ऊपर नवंबर में FIR दर्ज की गई थी. उनपर ये आरोप था कि वो सांप के जहर का इस्तेमाल रेव पार्टी में कर रहे थे और अपने दोस्तों को भी उसमें उन्होंने शामिल कर रखा था. हालांकि अब इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है, यह मामला नोएडा में दर्ज हुआ था और यूपी पुलिस इसकी जांच कर रही थी.
View this post on Instagram
दरअसल, साल 2023 में नोएडा में एक रेव पार्टी हुई थी, जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी. आरोप था कि पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जा रहा है. इस मामले में कुछ सपेरों और अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी, जिनके जरिए यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम सामने आया. एफआईआर में वन्यजीव संरक्षण कानून और नशीले पदार्थों से जुड़े प्रावधानों के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई थीं. मामला सामने आने के बाद यह मेशनल तौर पर सुर्खियों में आ गया था.
Elvish Yadav Gets Relief By SC: सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रद्द की FIR?

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि एल्विश यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस सबूत रिकॉर्ड में मौजूद नहीं हैं. अदालत ने यह भी माना कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में प्रक्रिया और तथ्यों को लेकर गंभीर कमियां हैं. इसी वजह से उनको सुप्रीम कोर्ट ने क्लियर चीट दे दी है.

इस केस में नोएडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था. नोएडा के थाना सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने एल्विश यादव और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की थी.
सांप और उसके जहर के इस्तेमाल के मामले में नोएडा पुलिस की तरफ से चार्जशीट जिला न्यायालय में दाखिल की गई थी और 1,200 पन्नों के आरोप में नोएडा पुलिस की तरफ से बताया गया कि एल्विश का जेल भेजे गए सपेरों से संपर्क था. एल्विश यादव को पूछताछ के लिए कई बार ईडी ने राजधानी लखनऊ भी बुलाया था. हालांकि हर बार एल्विश की ओर से कोई गहरी जानकारी ईडी को नहीं मिल पाई थी.
Read More: Dhurandhar 2 देखने से पहले एक बार जरूर पढ़े ये रिव्यू, जानें फिल्म में कहा रह गई कमी?


Download Android App
Download iOS App




