- Movie Review: धुरंधर: द रिवेंज
- कलाकार: रणवीर सिंह , अर्जुन रामपाल , संजय दत्त , सारा अर्जुन , आर माधवन और राकेश बेदी
- लेखक: आदित्य धर
- निर्देशक: आदित्य धर
- निर्माता: आदित्य धर , ज्योति देशपांडे और लोकेश धर
- रिलीज डेट: 19 मार्च 2026
- रेटिंग: 4/5
Dhurandhar 2 Movie Review: फिल्म धुरंधर के रिलीज होने के बाद से ही इसके दूसरे पार्ट यानि‘धुरंधर 2′ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और शायद यहीं वजह है कि इस फिल्म को लेकर शुरु से ही जबरदस्त हाइप बनी हुई थी. मेकर्स यह बात अच्छे से जानते थे कि पहले पार्ट में ही उन्होंने इतनी इंटेंस और सस्पेंस से भरी कहानी दिखा दी है दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर क्रेजी हो ही जाएंगे.
उन्हें इस बात का यकीन भी था कि इसके दूसरे पार्ट को भी पहले जितना ही प्यार मिलेगा. ठीक वैसे ही जैसे दर्शकों को यकीन था कि उन्हें दूसरे पार्ट में पहले से भी ज्याद दमदार कहानी देखने को मिलेगी.
ऐसे में अब दर्शकों ने तो अपना क्रेज दिखाते हुए ‘धुरंधर द रिवेंज’ की जमकर एडवांस बुकिंग कर डाली है, पर मेकर्स इसके लिए तैयारी नहीं कर पाए है. जिसका नतीजा ये हुआ कि देशभर के कई शहरों में जब प्रीव्यू शोज कैंसल हुए तो दर्शक बेहद निराश हुए. खैर जिन्हें मौका मिला उन्होंने फिल्म देखी और अब सवाल ये है कि क्या जिन्होंने फिल्म देखी वो भी निराश हुए? तो चलिए आपको इसका भी जवाब दे ही देते हैं.
Dhurandhar 2 Movie Review: कैसी है फिल्म?

‘धुरंधर 2’ को देखते वक्त आप निराश तो नहीं होंगे पर लगभग चार घंटे की इस फिल्म में बीच-बीच में हो सकता है कि आप बोर जरूर हो जाएं. क्योंकि हमजा अली मजारी हो या जसकीरत सिंह रांगी, इन दोनों को देखकर आपको मजा तो आएगा पर आप कहीं न कही रहमान डकैत के ऑरा को मिस जरूर करेंगे.
वहीं संजय दत्त हो या अर्जुन रामपाल, अगर आप यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि ये किरदार कुछ बड़ा धमाका करेंगे तो आप इनसे निराश हो सकते हैं. वहीं सारा अर्जुन तो आधी फिल्म निकल जाने के बाद पलभर के लिए नजर आएंगी. तो कुल मिलाकर पूरे चार घंटे आप रणवीर सिंह को ही स्क्रीन पर देखते रहेंगे.
हां, आर माधवन और राकेश बेदी जरूर बीच-बीच में जान फूंकते नजर आएंगे. वैसे फिल्म की शुरुआत और क्लाइमैक्स दोनों ही दमदार हैं पर एक बड़ी कमी है, जो पूरी फिल्म पर हावी है और वो क्या है? चलिए जानते हैं…
Dhurandhar 2 Movie Review: कहानी

इस दूसरे पार्ट में कुल मिलाकर छह चैप्टर हैं, शुरुआत फ्लैशबैक से होती है, जहां जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) और उसके परिवार को दिखाया गया है. जसकीरत के पिता भी फौजी थे और वो खुद भी फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था पर तभी कुछ ऐसा होता है कि उसे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बंदूक उठानी पड़ती है.
जसकीरत अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए एक एमएलए के घर में घुसकर खून-खराबा करता है. इस मामले में उसे उम्र कैद की सजा सुनाई जाती है, आगे जाकर आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल (आर माधवन) उसे देश के लिए कुछ करने का मौका देते हैं. इसके बाद जसकीरत पाकिस्तान में इंडिया का एजेंट बनकर एंट्री लेता है जहां उसका नाम होता है हमजा अली मजारी. इसके आगे की कहानी फिल्म के पहले पार्ट में दिखाई गई थी और अब कहानी सीधा पहुंचती है रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत से आगे.
रहमान की मौत के बाद हमजा उसके छोटे भाई उजैर (दानिश पंडोर) को ल्यारी की गद्दी पर बैठाकर, अपने मकसद में आगे बढ़ाएगा. आगे जाकर मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) हमजा की मुलाकात अपने बड़े साहब से करवाते हैं. अब यहां सवाल उठता है कि कौन हैं ये बड़े साहब? क्या हमजा का असली मकसद इन्हीं बड़े साहब को मारना है? क्या वो इस मकसद में कामयाब हो पाएगा? जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.
Dhurandhar 2 Movie Review: अभिनय

पूरी फिल्म में वैसे तो रणवीर सिंह स्क्रीन पर छाए हुए हैं. हमनें पहले भी कहा है और फिर से कहूंगा कि रणवीर भले ही ऑफस्क्रीन कैसी भी हरकतें करते हों पर कैमरा ऑन होती है वो इतना सीरियस हो जाते हैं कि हर किरदार में परफेक्ट लगते हैं. उनका कोई सीन कमजोर नहीं है. फिर चाहे वो गुस्सा, एक्शन सीन सो लेकर इमोशंस तक सबकुछ क्यों ना हो उनका सब कुछ परफेक्ट है. अर्जुन रामपाल को इस पार्ट में ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिला है पर उनका किरदार वैसा भयानक नहीं गढ़ा गया जैसा पहले पार्ट में दिखाया गया था. एक-दो सीन छोड़कर उनके पास यहां एक्टिंग करने के लिए कुछ था नहीं.
संजय दत्त उनते ही दिखे हैं जितना पहले पार्ट में थे. वहीं माधवन जब जब स्क्रीन पर आते हैं, तब तब बिगड़ती हुई फिल्म संभल जाती है. सारा अर्जुन का फिल्म में सिर्फ एक ही बड़ा सीन है, बाकी वो फिल्म से पूरी तरह गायब ही हैं. राकेश बेदी भी पहले पार्ट की तरह इस पार्ट में भी सरप्राइज पैकेज ही हैं. यकीन मानिए फिल्म के क्लाइमैक्स में आप उनके फैन बन जाएंगे. बाकी मानव गोहिल, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और राज जुत्सी ने अपने किरदार के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
Dhurandhar 2 Movie Review: देखें या नहीं

ऐसे में अब आपके मन में ये सवाल उठेगा कि इस फिल्म को देखना चाहिए या नहीं, तो अगर आपने पहला पार्ट देखा था तो जरूर देखिए. हाइप और सेलेब्स के रिव्यू देखकर न जाएं, ठीक-ठाक फिल्म है एंजॉय करके वापस लौट आएं. फिल्म से बहुत ज्यादा या पहले पार्ट जैसी सीन, सरप्राइज या एंटरटेनमेंट की उम्मीदें ना रखें, क्योंकि ये बस एक एंटरटेनर के तौर पर ही दिखाई देगी.
Read More: Aditya Dhar ने की Dhurandhar 3 की अनाउंसमेंट!, वायरल पोस्ट के जरिए दिया हिंट


Download Android App
Download iOS App




