Aditya Dhar ने की Dhurandhar 3 की अनाउंसमेंट!, वायरल पोस्ट के जरिए दिया हिंट

Summary :

Dhurandhar 3 Announcement: आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘ धुरंधर 2: द रिवेंज ‘ आज ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस मौके पर फिल्म निर्माता आदित्य धर ने सोशल मीडिया X पर दर्शकों के साथ एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के बारे में कोई भी जानकारी लीक न करने की रिक्वेस्ट की है. उन्होंने ये भी संकेत दिया है कि सीक्वल के बाद धुरंधर फ्रैंचाइज़ी में और भी कुछ देखने को मिल सकता है. Dhurandhar 3 Announcement: आदित्य धर ने पोस्ट में क्या कहा? नोट…

Dhurandhar 3 Announcement: आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘ धुरंधर 2: द रिवेंज ‘ आज ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस मौके पर फिल्म निर्माता आदित्य धर ने सोशल मीडिया X पर दर्शकों के साथ एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के बारे में कोई भी जानकारी लीक न करने की रिक्वेस्ट की है. उन्होंने ये भी संकेत दिया है कि सीक्वल के बाद धुरंधर फ्रैंचाइज़ी में और भी कुछ देखने को मिल सकता है.

Dhurandhar 3 Announcement: आदित्य धर ने पोस्ट में क्या कहा?

Dhurandhar 3 Announcement
Dhurandhar 3 Announcement (Source: Social Media)

नोट में आदित्य धर ने लिखा कि “मेरे दोस्तों, सभी धुरंधर परिवार को नमस्कार, 5 दिसंबर 2025 को धुरंधर विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और तब से, आपने हमारी फिल्म को सिर्फ देखा ही नहीं, बल्कि इसे पसंद भी किया, इसी के साथ आपने इसे जिया भी है. आपने हर छोटी से छोटी बात की सराहना की, हर पल पर चर्चा की, इसे बार-बार देखा और ऐसी चीजें देखीं जिनके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई देखेगा.”

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि पिछले तीन महीनों में, धुरंधर पूरे देश और विश्व में पॉपुलर हो गई है, जो एक फिल्म निर्माता के लिए “सबसे विनम्र और भावुक कर देने वाला तौहफा है.” इसी बात ने धर और उनकी टीम को यह यकीन करने के लिए प्रेरित किया कि सीक्वल भी दर्शकों को उतना ही आश्चर्यचकित और भावुक कर देगा, जो “कभी आसान नहीं होता”. उन्होंने दर्शकों से रिक्वेस्ट की है कि वो फिल्म को केवल सिनेमाघरों में देखें, न कि पायरेसी के माध्यम से “किसी के फोन पर धुंधली इमेज में”.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

धर ने आगे कहा कि “ उन्होंने और उनकी टीम ने धुरंधर बनाने में अपना पूरा दिल लगा दिया है. इसलिए, मेरी आपसे एक दिली गुजारिश है… कृपया स्पॉइलर शेयर न करें! हर फैंस को बिना किसी जानकारी के, लेकिन एक्साइटमेंट के साथ फिल्म देखने आने दें और अपनी भावनाओं को अपने निजी अंदाज में व्यक्त करते हुए बाहर जाने दें. आपने धुरंधर को यह मुकाम दिलाया है. अब, मैं आप पर भरोसा करता हूं कि आप इसे भविष्य में भी सुरक्षित रखेंगे.”

Dhurandhar 3 Announcement
Dhurandhar 3 Announcement (Source: Social Media)

इस रिक्वेस्ट के साथ-साथ, धर ने अपने कैप्शन में फैंस के लिए एक तोहफा भी रखा था. उन्होंने कैप्शन के एंड में लिखा, “ओह, और एक बात और जब तक क्रेडिट्स खत्म न हो जाएं, अपनी सीटों से मत उठना. ” ऐसे में अब लोगों को लगने लगा है कि धुरंधर फ्रैंचाइज़ी का तीसरा पार्ट भई आने वाला है और इसी उम्मीद में फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोगों का ये मानना है कि जैसे पहले पार्ट के एंड में दूसरे पार्ट की जानकारी दी गई थी, ठीक वैसे ही दूसरे पार्ट में भी तीसरे पार्ट की जानकारी दी जाएगी.

आदित्य और लोकेश धर के बी62 स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे के साथ जियो स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित, धुरंधर 2: द रिवेंज में रणवीर, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी पहले पार्ट के अपने यादगार रोल को फिर से निभाएंगे. ये सीक्वल पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाएगा और दिखाएगा कि कैसे एक भारतीय जासूस ने पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करने के बाद अपने देश पर हुए आतंकवादी हमलों का बदला लिया.

Read More: इस एप पर मिल रही है Dhurandhar 2 की सबसे सस्ती टिकट, जानें कब और कैसे करें बुक?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।