ईरान के निशाने पर अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्री! अमेरिकी आर्मी बेस पर ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, हाईअलर्ट पर सेना

Summary :

Drones Spotted Over US Army Base: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका औऱ इजरायल की  सेना ईरान पर ताबड़तोड़ हमला कर रही है। ईरान के टॉप अधिकारी, तेल-गैस के प्लांट के साथ ही कई शहरों में बमबारी जारी है। खाड़ी देशों में वार-पलटवार के बीच अब अमेरिका में भी हड़कंप मच गया है। बता दें कि अमेरिका के सैन्य बेस पर संदिग्ध ड्रोन मंडराता हुआ दिखाई दिया और उस समय कैंप में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे। ड्रोन दिखने के बाद हड़कंप मच गया है और दोनों मंत्रियो को…

Drones Spotted Over US Army Base: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका औऱ इजरायल की  सेना ईरान पर ताबड़तोड़ हमला कर रही है। ईरान के टॉप अधिकारी, तेल-गैस के प्लांट के साथ ही कई शहरों में बमबारी जारी है। खाड़ी देशों में वार-पलटवार के बीच अब अमेरिका में भी हड़कंप मच गया है। बता दें कि अमेरिका के सैन्य बेस पर संदिग्ध ड्रोन मंडराता हुआ दिखाई दिया और उस समय कैंप में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे। ड्रोन दिखने के बाद हड़कंप मच गया है और दोनों मंत्रियो को सुरक्षित जगह भेजने पर विचार किया जा रहा है।

Drones Spotted Over US Army Base: अमेरिकी सैन्य अड्डे मेंअज्ञात ड्रोन

Drones Spotted Over US Army Base
Drones Spotted Over US Army Base (Source: Social Media)

खाड़ी देशों की जंग अब अमेरिका तक पहुंच रही है और वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे फोर्ट मैकनेयर के ऊपर अज्ञात ड्रोन नजर आया है जिसके बाद सेना भी हाई अलर्ट पर है और व्हाइट हाउस के उच्च अधिकारियों ने बैठकें भी की है। बता दें कि इस क्षेत्र में मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे और उन्हें अब दूसरी जगह शिफ्ट करने की भी अटकलें तेज हो गई है। अमेरिका में अब अलर्ट जारी कर दिया है और सैन्य ठिकानों की भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

ईरान के निशाने पर अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्री!

ईरान में ताबड़तोड़ हवाई हमले के बाद कई टॉप अधिकारी के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। हाल में ही ईरान के अधिकारी लारीजानी और खुफिया मंत्री के मारे जाने की भी पुष्टि हो गई है जिसके बाद ईरान अब जबरदस्त पलटवार कर रहा है। ड्रोन दिखने के बाद माना जा रहा है कि ईरान के निशाने पर अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्री हो सकते है लेकिन अभी किसी का भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है ना ही यह पता लगाया है कि यह ड्रोन कहां से आया है।

Drones Spotted Over US Army Base: अमेरिका में ड्रोन दिखने के बाद हड़कंप

Drones Spotted Over US Army Base (1)
Drones Spotted Over US Army Base (Source: Social Media)

मिडिल ईस्ट से कई हजारो किलोमीटर दूर अमेरिका में ड्रोन दिखने के बाद हड़कंप मच गया है और अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि सैन्य बेस की सुरक्षा को एफपीकॉन चार्ली स्तर तक बढ़ा दिया है यह वही स्तर है जब आतंकी हमले की आशंका होती है और इसी आधार पर इसे लागू किया जाता है। ईरान ने खाड़ी देशों में कई अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया है साथ ही कई देशों में भी मिसाइल अटैक किया है।

ALSO READ: “इजरायल नहीं करेगा गैस फिल्ड पर दोबारा हमला”…ईरान ने Ras Laffan किया तबाह, ट्रंप ने जोड़े हाथ!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।