Split Hair Care Tips: आजकल लोग बालों से जुड़ी समस्याओं से बहुत ज्यादा परेशान हैं, इसमें स्प्लिट एंड्स की समस्या सबसे ऊपर आती है। आज के समय में यह एक आम समस्या हो गई है, जिससे हर लड़की कभी न कभी जरूर गुजरती है। जब बालों के सिरे कमजोर हो जाते हैं, तो ये दो हिस्सों में बंट जाते हैं, जिसे इस्प्लिट एंड्स कहा जाता है।
ऐसी समस्या होने पर बाल सिर्फ रूखे और बेजान ही नहीं लगते हैं, बल्कि अनहेल्दी भी हो जाते हैं। अगर समय से इस समस्या पर ध्यान न किया जाए, तो आगे चलकर यह बालों की ग्रोथ को अफेक्ट करने के साथ-साथ उन्हें और ज्यादा डैमेज भी कर सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप स्प्लिट एंड्स की समस्या से आसानी से बच सकते हैं।
Split Hair Care Tips: दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के उपाय

1. समय-समय पर ट्रिमिंग कराएं
- अगर आप भी स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं, तो आपको हर कुछ दिनों में अपने बालों को ट्रिम करवाते रहना चाहिए।
- सबसे अच्छा है अगर आप 6 से 8 हफ्तों में एक बार अपने बालों को पार्लर जाकर ट्रिम करवा लें।
- अगर आप ऐसा करते हैं, तो स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम बढ़ने से रुक जाती है और आपके बाल साफ-सुथरे और हेल्दी दिखने लग जाते हैं।
- जब बालों को ट्रिम करवाते हैं, तो वे अच्छी तरह से ग्रो करने लगते हैं।
2. हीट स्टाइलिंग से दूरी
- जब आप अपने बालों पर बहुत ज्यादा स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर और कर्लर का इस्तेमाल करते हैं, तो बाल कमजोर हो जाते हैं।
- जब आप इन टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो बालों से मॉइस्चर खत्म हो जाता है और बाल टूटने लगते हैं।
- अगर आप इन हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर ही रहे हैं, तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल करें और साथ ही तापमान को भी कम रखें।
3. बालों को सही से धोएं और सुखाएं
- अगर आप स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने बालों को सही से धोना और सुखाना चाहिए।
- अगर आप बालों को धोते समय काफी ज्यादा रगड़ते हैं या फिर तौलिये से जोर-जोर से रगड़कर अपने बालों को सुखाते हैं, तो इससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचता है।
- जब भी आप बालों को धोएं तो हल्के हाथों का इस्तेमाल करें और उन्हें सुखाने के लिए एक सॉफ्ट तौलिया लें।
- कभी भी गीले बालों को कंघी न करें। अगर आप गीले बालों को कंघी करते हैं, तो वे और भी ज्यादा कमजोर हो जाते हैं।
4. ऑयल और कंडीशनर का इस्तेमाल
- अगर आप अपने बालों तक जरूरी न्यूट्रिशन पहुंचाना चाहते हैं, तो आपको रेगुलर ऑयल और कंडीशनर का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
- बालों को अंदर से मजबूती देने के लिए नारियल या फिर आल्मंड ऑयल का इस्तेमाल करें।
- इसके अलावा बालों को शैंपू करने के बाद एक अच्छे क्वालिटी के कंडीशनर का इस्तेमाल भी जरूर करे।
Also Read: Migraine की समस्या के लिए रामबाण हैं ये Remedy! जानें क्या खाएं और किन बातों का रखें ध्यान


Download Android App
Download iOS App




