Migraine Relief Tips: आजकल माइग्रेन की समस्या आम हो गई है। घर में काम करते टाइम माइग्रेन शुरू हो जाए तो पूरा फोकस बिगड़ जाता है और काम करना मुश्किल हो जाता है। माइग्रेन में अक्सर सिर के एक तरफ तेज जैसा दर्द महसूस होता है। जिससे व्यक्ति का ध्यान किसी भी काम में नहीं लगता है। इसके साथ-साथ उल्टी जैसा भी महसूस होता है। अगर आप माइग्रेन से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करने से आपको इस समस्या से आराम मिलेगा। आइए जानते हैं, Migraine Relief Tips के बारे में।
Migraine Relief Tips: इन टिप्स को करें फॉलो

- अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो अपनी डाइट में आप हरी पत्तेदार सब्जी और पालक को शामिल करें.
- इनमें मैग्नेशियम पाया जाता है, जो शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल है।
- खासकर माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे लोगों के शरीर में अक्सर मैग्नीशियम की कमी पाई जाती है।
- सुबह-सुबह आप केला खाएं। केला में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- इसमें पोटैसियम और मैग्नेशियम पाया जाता है, जो नर्वस सिस्टम को शांत रखने में मदद करते हैं।
- अगर आपको माइग्रेन की समस्या हो रही तो राहत पाने के लिए तुलसी, काली मिर्च और अदरक की चाय पीना काफी फायदेमंद माना जाता है।
- इन तीनों चीजों में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
- माइग्रेन की प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आप अपने खाने में फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज और चिया सीड्स को शामिल करें।
- ये बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो दिमाग में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- माइग्रेन से बचने के लिए आप सुबह का नाश्ता करना बिल्कुल भी न भूलें। जब आप सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, तो ब्लड शुगर गिर सकता है।
- ब्लड शुगर का उतार-चढ़ाव माइग्रेन ट्रिगर करने का काम करता है।
- पर्याप्त मात्रा में पानी भी जरूर पिएं। डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी, कई बार माइग्रेन का एक छुपा हुआ कारण होता है।
- सुबह और शाम हल्के-फुल्के नेक स्ट्रेचेस करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
- इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सिरदर्द की समस्या कम हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App




