क्या आपका शरीर भी दे रहा है ये संकेत? हड्डियों की कमजोरी को न करें नजरअंदाज, ये 7 लक्षण हैं खतरे की घंटी

Summary :

Signs of Weak Bones: आजकल के व्यस्त जीवन में अपने शरीर का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप अपने शरीर का ख्याल नहीं रखते हैं, तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं हड्डियां शरीर की बनावट बनाए रखने के साथ-साथ मासंपेशियों को भी सही रखती हैं और कई अंगो की रक्षा भी करती हैं। इसलिए हड्डियों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। समय के साथ-साथ हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है। 30 साल के बाद ज्यादातर लोगों का बोन मास कम हो जाता है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। हड्डियों के कमजोर होने पर ऑस्टियोपोरोसिस की…

Signs of Weak Bones: आजकल के व्यस्त जीवन में अपने शरीर का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप अपने शरीर का ख्याल नहीं रखते हैं, तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं हड्डियां शरीर की बनावट बनाए रखने के साथ-साथ मासंपेशियों को भी सही रखती हैं और कई अंगो की रक्षा भी करती हैं। इसलिए हड्डियों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। समय के साथ-साथ हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है। 30 साल के बाद ज्यादातर लोगों का बोन मास कम हो जाता है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

हड्डियों के कमजोर होने पर ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो जाती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। कुछ संकेत बताते हैं कि आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं और आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं, हड्डियां कमजोर होने पर कौन-कौन सी समस्या होती है।

Signs of Weak Bones: हड्डियों के कमजोर होने का संकेत

Signs of Weak Bones
Signs of Weak Bones (Source: Social Media)

1. मसूड़ों का कमजोर होना

  • हड्डियों के कमजोर होने से मसूड़ों में दिक्कत होने लगती है।
  • जबड़े की हड्डी दांतों पर पकड़ बनाए रखती है और एक उम्र के बाद अन्य हड्डियों की तरह ये भी कमजोर हो जाती है।
  • जबड़े की हड्डी टूटने से मसूड़े में से दांत बाहर आने लगते हैं या अलग भी हो सकते हैं।
  • जबड़े कमजोर होने से दांत खराब भी हो सकते हैं।

2. पकड़ कमजोर होना

  • कई स्टडी में हाथों की पकड़ और कलाई, रीढ़ और कूल्हे के हड्डियों के घनत्व के बीच एक संबंध पाया गया है।
  • पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं पर हाल ही में की गई एक स्टडी में पूरे शरीर में हड्डियों के घनत्व को जानने के लिए हाथों की पकड़ की मजबूती सबसे जरूरी फिजिकल टेस्ट माना गया है।

3. कमजोर और टूटते नाखून

  • अगर आपके नाखून बार-बार टूटते हैं, तो हो सकता है कि आपके शरीर में कैल्शियम और कोलेजन की कमी हो।
  • ये दोनों पोषक तत्व मजबूत हड्डियों के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं।
  • कमजोर नाखून को एक शुरुआती संकेत के तौर पर देखा जा सकता है. जो बताते हैं कि आपके शरीर और हड्डियों को इन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की बहुत
  • जरूरत है।

4. ऐंठन, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द

  • विटामिन डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम सहित कुछ विटामिन और मिनरल्स हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी होते है।
  • इनकी कमी की वजह से शरीर में ऐंठन, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द हो सकता है।
  • अगर शरीर में इन विटामिन और मिनरल्स की लगातार कमी रहती है, तो आगे चलकर इससे हड्डियों को नुकसान हो सकता है।

5. शरीर झुक जाना

  • हड्डियों के फ्रैक्चर की वजह से शरीर आगे की तरफ झुकने लगता है।
  • ये कमजोर हड्डियों का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
  • बिना ज्यादा भार के अगर आपकी रीढ़ की हड्डी झुक जाती है या खराब तरीके से बैठने की वजह से रीढ़ के आसपास की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, तो
  • संभव है कि आपकी हड्डियां कमजोर होनी शुरू हो गई हैं।

6. दिल का तेजी से धड़कना

  • दिल धड़कने की औसतन दर 60 और 100 बीट्स प्रति मिनट के बीच की है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना कि प्रति मिनट 80 बीट्स से अधिक पल्स रेट होने से
  • हिप, पेल्विस और स्पाइन फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।
  • हृदय गति आपके फिटनेस के स्तर को बताती है।

Also Read: मेहंदी लगाने से बाल हो गए हैं Dry और बेजान? अपनाएं ये 3 Natural Hair Mask और ‘Pro’ Tips

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।