Cheap Tickets For Dhurandhar 2: मल्टी स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. पहले पार्ट के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस दूसरे पार्ट की इंतजार करने लगे थे, लेकिन अब फाइनली ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि ये फिल्म 19 मार्च यानि कि कल के दिन रिलीज होने वाली है.
हालांकि यहां परेशानी ये है कि फिल्म के पेड प्रीव्यू के टिकट की कीमतें 2200 रुपये तक थीं और फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई हैं. तो अब लोगों को लगने लगा है कि इसकी नॉर्मल टिकट प्राइस भी इतनी ही होगी. लेकिन क्या ऐसा सच में हैं?, चलिए जानते हैं कि दिल्ली में ‘धुरंधर 2’ की टिकटें किस एप पर सबसे ज्यादा सस्ती हैं.
Cheap Tickets For Dhurandhar 2: किस एप पर सबसे सस्ती है टिकट?

कई प्लेटफॉर्म दिल्ली में ‘धुरंधर 2’ के लिए टिकट बेच रहे हैं, लेकिन सबसे सस्ता टिकट बुक माय शो पर है. अंबा सिनेमा दिल्ली में सुबह 9 बजे की टिकट सिर्फ 165 रुपये में मिल रही है. इसी तरह से डिस्ट्रिक्ट ऐप पर सबसे सस्ती टिकट पीवीआर नारायना कंम्युनिटी सेंटर दिल्ली की है. सुबह 7.15 और 8.15 बजे की टिकटों की कीमत महज 250 रुपये है.
Cheap Tickets For Dhurandhar 2: किन सिनेमाघरों में है सस्ती टिकट?

दिल्ली में कई सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ की सबसे सस्ती टिकटें मिल रही हैं. इनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है. जिन सिनेमाघरों में कम कीमत पर टिकटें मिल रही हैं, उनमें सिनेपोलिस यूनिटी सेंटर दिल्ली, पीवीआर संगम दिल्ली, मिराज सिनेमाज मयूर विहार फेज 1, पीवीआर नारायणा दिल्ली, अंबा सिनेमा, सिनेपोलिस यूनिटी वन मॉल रोहिणी दिल्ली और सिनेपोलिस जनक सिनेमा दिल्ली शामिल हैं.
Cheap Tickets For Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ का कास्ट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ फिल्म ‘धुरंधर’ का दुसरा पार्ट है. इसमें रणवीर सिंह और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं, इसके अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं और इस फिल्म का निर्देशक आदित्य धर कर रहे हैं.
Cheap Tickets For Dhurandhar 2: क्या हो सकती है फिल्म की कहानी?
‘धुरंधर’ में दिखाया गया था कि रणवीर सिंह भारतीय जासूस बन कर पाकिस्तान गए थे ताकि वह भारत के खिलाफ पाकिस्तान की साजिशों को रोक सकें. वहीं ऐसा हो सकता है कि दूसरे पार्ट में उसके आगे की कहानी में जसकीरत सिंह रांघी के उन संघर्षों को दिखाया जाए, जिसके बाद वो स्पाई बनकर पाकिस्तान पहुंचा है.
Read More: Nora Fatehi का नया सॉन्ग बना Ultra Sensual, लोगों ने संजय दत्त के जोश को ठंडा करने की दी सलाह


Download Android App
Download iOS App




