Nora Fatehi New Song Controversy: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही इन दिनों अपने एक आईटम सॉन्ग को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. क्योंकि उनकी आने वाली ‘पैन-इंडिया’ फ़िल्म, KD में उनका एक और डांस नंबर आया हैं. इस कन्नड़ पैन-इंडिया फ़िल्म के हिंदी गाने, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में यह नोरा संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं और इसका वीडियो बीते दिन रविवार को रिलीज़ हुआ है. लेकिन इस गानें की चर्चा नोरा की वजह से नहीं बल्कि गानें की लिरिक्स की वजह से ज्यादा हो रही है.
‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने की सेटिंग एक डांस बार में है, जहाँ नोरा दर्जनों बैकअप डांसर्स के साथ डांस कर रही हैं. पिछले हफ़्ते के आखिर में रिलीज़ हुए इस गाने के प्रोमो में नोरा को एक ऐसे घाघरा-चोली में डांस करते दिखाया गया था, जिसमें उनके शरीर का ज़्यादातर हिस्सा खुला हुआ दिखाई दिया था और उनके चारों ओर सैकड़ों गुंडे जमा थे. इस गाने का हुकस्टेप, जिसकी चर्चा प्रोमो आने के बाद से ही हो रही थी, उसमें नोरा को अपने पल्लू को जान-बूझकर नीचे गिराते और फिर बार-बार उसे ऊपर उठाते हुए दिखाया गया है.
Nora Fatehi New Song Controversy: टॉलीवुड में भी शुरू हो गई अश्लीलता

Nora Fatehi New Song Controversy: हालांकि ऐसी अश्लील चीजे पहले भी बॉलीवुड में हो चुकी है, लेकिन इस बार टॉलीवुड की फिल्म में ऐसा देखा गया है. रविवार को जब पूरे गाने का लिरिकल वीडियो रिलीज़ हुआ, तो लोगों का ध्यान डांस स्टेप्स से हटकर गानों के बोल पर चला गया. गाने की शुरुआती लाइनें दोहरे अर्थ वाली हैं, जिनमें सेक्स का काफ़ी साफ़-साफ़ और विस्तार से ज़िक्र किया गया है. इस गाने को मंगली ने गाया है, इसके बोल रक़ीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जान्या ने दिया है.
आप खुद इस गाने को बोल से समझ सकते हैं कि किस चीज का जिक्र किया जा रहा है. इस गाने के दूसरे पैराग्राफ में बोला गया है कि ‘पहले उठा ले, अंदर वो डाले नीचे एक बूंद ना गिराए खाली करके निकाले, मुझ पे ना गिराना मुझे लगता है डर भेद खुल जाए ना संभल के जाना घर.’ इतना ही नहीं इसके बाद के बोल तो और भी ज्यादा घिनौन और अश्लील हैं जहां ये बोला गया है कि ‘चूसेगा या चाटेगा, जो करेगा कर तेरी बोतल पर ना पड़े किसी की नजर’.
ऐसे में आप खुद ही ये सोचे कि क्या यहां सच में बोतल की बात हो रही है या फिर सेक्स से जुड़ी चीजों को ग्लोरिफाई किया जा रहा है.

Nora Fatehi New Song Controversy: इस गाने पर लोगों के रिएक्शन ज़्यादातर नेगेटिव ही हैं. YouTube पर गाने के लिरिकल वीडियो पर एक कमेंट में लिखा था: “अश्लीलता (vulgarity) अपने चरम पर है.” एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “इसके बोल बहुत ही घटिया और अश्लील हैं.” गाने के डांस स्टेप्स की भी आलोचना हुई है. एक व्यक्ति ने हैरानी जताते हुए कहा, “यह क्या बकवास है? साल 2026 चल रहा है, और अभी भी इस तरह के गाने और हरकतें?” कमेंट्स में कई अन्य लोगों ने इस गाने पर बैन लगाने की भी मांग की है.
वहीं अगर संजय दत्त की बात करें तो वो भी अलग ही मजें लेते दिखाई दे रहे हैं. अश्लील तरीके का डांस मूव और नोरा के साथ सिडक्टिव अवतार उनको हीरो की बजाय एक पॉर्न स्टार के तौर पर दर्शा रहा है. संजय दत्त ने बीते साल रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में बेहद ही कामल का काम किया था, वहीं धुरंधर 2 में भी उनकी परफॉर्मेंस को लेकर काफी अच्छे रिव्यू दिए गए थे.
ऐसे में अंदर वो डाले ऊपर निकाले इस तरह के बोल पर डांस कर के उन्होंने भी अपना पूरा पॉजिटीव रिव्यू नेगेटिव में बदल दिया है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आखिर इस गानें पर आगे कोई एक्शन लिया जाता है या नहीं.


Download Android App
Download iOS App




