Critics Choice Awards में नॉमिनेशन के बाद इमोशनल हुए Jaideep Ahlawat, जानें क्या है एक्टर के दिल का हाल

Summary :

Jaideep Ahlawat On Haathiram Character: हिंदी सिनेमा और ओटीटी की दुनिया में कुछ ही ऐसे कलाकार हैं, जो बिना ज़्यादा शोर-शराबे के सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिल पर अपना निशान छोड़ जाते हैं. ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं जयदीप अहलावत, वो हर नए किरदार के साथ अपनी एक्टिंग को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हैं और ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है. इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के किरदार में जयदीप अहलावत ने एक बार फिर ऐसी गहरी, असरदार और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस…

Jaideep Ahlawat On Haathiram Character: हिंदी सिनेमा और ओटीटी की दुनिया में कुछ ही ऐसे कलाकार हैं, जो बिना ज़्यादा शोर-शराबे के सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिल पर अपना निशान छोड़ जाते हैं. ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं जयदीप अहलावत, वो हर नए किरदार के साथ अपनी एक्टिंग को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हैं और ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है.
इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के किरदार में जयदीप अहलावत ने एक बार फिर ऐसी गहरी, असरदार और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी है, जिसने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया है. ‘पाताल लोक 2’ में उनका अभिनय इतना बेहतर और रियल लगा है कि इसे इस साल की सबसे यादगार परफॉर्मेंस में गिना जा रहा है. कई लोग इसे अवॉर्ड वीनिंग सीज़न का मजबूत दावेदार भी मान रहे हैं.

Jaideep Ahlawat On Haathiram Character: जयदीप अहलावत ने जाहिर की खुशी 

Jaideep Ahlawat On Haathiram Character
Jaideep Ahlawat On Haathiram Character (Source: Social Media)
इस खास पहचान और सराहना पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए जयदीप अहलावत ने कहा कि, “क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होना मेरे लिए बेहद खास है. हाथीराम एक ऐसा किरदार है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है और ‘पाताल लोक’ की दुनिया में फिर लौटना मेरे लिए बेहद संतोषजनक रहा. मैं क्रिटिक्स, दर्शकों और अपने फैंस का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हमेशा मुझे इतना प्यार दिया. साथ ही, मैं सुदीप भाई का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हाथीराम की दुनिया को इतनी सच्चाई और गहराई से रचा, यह सम्मान पूरी टीम का है.”

Jaideep Ahlawat On Haathiram Character: जयदीप के करियर की अचिवमेंट

Jaideep Ahlawat On Haathiram Character
Jaideep Ahlawat On Haathiram Character (Source: Social Media)

‘पाताल लोक’ जयदीप अहलावत के करियर की सबसे अहम अचिवमेंट में से एक बन चुका है, लेकिन एक्टर का सफर अभी और भी आगे बढ़ने वाला है. जयदीप का मानना है कि उनकी मंजिल सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है. हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब वो हॉलीवुड में भी काम करने की इच्छा रखते हैं, ताकि उनकी कला और उनके किरदार दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंच सकें.

अपनी जमीन से जुड़ी अदाकारी, गहराई वाले किरदारों और बेहद इम्प्रेसिव स्क्रीन प्रेजेंस के साथ जयदीप अहलावत आज के दौर के सबसे बेहतरीन एक्टरों में शुमार हैं. ‘पाताल लोक 2’ में हाथीराम के रूप में उनकी वापसी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा चेहरों में से हैं, जिनकी पहचान अब दुनियाभर के मंच तक पहुंचने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।