पिछले काफी समय से संजय दत्त के जीवन पर बन रही जिस फिल्म की चर्चा हो रही थी अब उसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो फिल्म के प्रति आपकी उत्सुक्ता को बढ़ाकर रख देंगी। यह तस्वीरें दर्शकों की ही नहीं बल्कि कलाकारों की भी उत्सुक्ता को बढ़ा रही हैं। संजय दत्त की बायोपिक में काम करने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
फिल्म में वह मान्यता दत्त की भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। दीया मिर्जा और रणबीर कपूर के अलावा इसमें सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं, जिसका निर्देशन राज कुमार ने किया है, जो संजय के व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन के पहलुओं को उजागर करेगी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



