पॉप स्टार शकीरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अचानक सुर्खियों में आ गई है। इन समय
शकीरा और फुटबॉलर जेरार्ड पिक के अलग होने की खबरें जोरों पर है। कहा जा रहा है कि
इस पावर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसलिए दोनों ने एक दूसरे से अलग होने
का फैसला किया है। ये कपल साल 2010 से एक दूसरे के साथ रह रहा है और इनके दो बच्चे
भी हैं। दावा किया जा रहा है कि जेरार्ड ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड शकीरा को धोखा
दिया है।
दरअसल, पत्रकार एमिलियो पेरेज डी रोजास के मुताबिक शकीरा और उनके पार्टनर
पिछले काफी हफ्तों से अलग रह रहे हैं। इसी के साथ पत्रकार ने ये दावा किया है कि
पॉप स्टार ने बार्सिलोना के डिफेंडर जेरार्ड पिक को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया
था। जिसके बाद शकीरा अपने पार्टनर जेरार्ड से अलग रह रही हैं। और जल्द ही वह
फुटबॉलर से सेपरेट भी होने वाली हैं।
खबरों के मुताबिक जेरार्ड उस घर से अपना सारा सामान पैक करके निकल गए हैं, जहां वो और पॉप स्टार के साथ रहते थे। शकीरा से अलग होने के बाद जेरार्ड डेली
नाइट क्लब जा रहे है और एक पार्टी लाइफस्टाइल जी रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि कपल के 12 साल के रिलेशन में गहरी दरार आ
गई है और अब शायद इनका एक होना मुश्किल है। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी
इस बात की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इन बातों में कितनी सच्चाई है इसका पता तो
बाद में ही चलेगा।
कोलंबिया की पॉप्युलर सिंगर शकीरा को क्वीन ऑफ लैटिन म्यूजिक भी कहा जाता है। पॉप सिंगर के ‘वाका वाका‘ गाने ने इंडिया में खूब धूम मचाई थी। वह
सिंगिंग के साथ-साथ डांस में भी खूब माहिर हैं। शकीरा की जेरार्ड से पहली मुलाकात
भी वाका वाका गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी।
वाका वाका साल 2010 के फीफा वर्ल्ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग था। जेरार्ड अपनी पार्टनर
शकीरा से 10 साल छोटे हैं। साल 2013 में शकीरा और जेरार्ड पहली बार माता-पिता बने
थे और दो साल बाद दोनों दोबारा पैरेंट्स बने। सबसे खास बात ये है कि शकीरा और
जेरार्क को फोर्ब्स के वर्ल्ड के मोस्ट पावरफुल कपल्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई
थी।
ऐसे में दोनों के अलग होने की खबरों ने उनके फैंस को काफी निराश कर दिया है।
बता दें कि जेरार्ड से पहले पॉप सिंगर साल 2000 में अर्जेंटीना लॉयर एंटोनियो डे
ला रुआ के साथ रिलेशनशिप में थीं। 10 साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App








