पंजाब के सीएम भगवंत मान केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे, जानें- किन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

Summary :

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान औपचारिक तौर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से साथ अहम मुलाकात करने वाले हैं।

पंजाब में मशूहर गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत पर पंजाब सरकार पर एक प्रश्न चिन्ह ला खड़ा कर दिया हैं।मिली जानकारी के मुताबिक यह पता चला है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान औपचारिक तौर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से साथ अहम मुलाकात  करने वाले हैं। बताया जा रहा है गायक की मृत्यु के बाद इन दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। भगवंत मान पंजाब के   सगरूर सीट पर  होने वाले उपचुनाव पर अहम बातचीत करेंगे।    
मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर बरसे विपक्ष
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में मूसेवाला की हत्या के बाद से विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, “ मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या के बाद से पूरे राज्य में “डर” का माहौल बना हुआ है. उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि मूसेवाला की हत्या मान सरकार, खास तौर पर पुलिस की “पूर्ण विफलता” है. वारिंग ने राज्य की आप सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की थी.
अमरिंदर सिहं ने मान पर किया कटाक्ष
दरअसल, जानकारी के मुताबिक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी कानून-व्यवस्था को लेकर मान सरकार पर निशाना साधा था. बहरहाल ऐसे माहौल में पंजाब सराकार के लिए कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना अहम मुद्दा बन गया है. इसी को लेकर आज भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के बीच चर्चा हो सकती है.
उपचुनाव को लेकर होगी अहम चर्चा
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह पता चला है कि दोनों राज्यों के शीर्ष नेताओं के बीच यह मीटिंग काफी खास मानी जा रही हैं। क्योंकि पंजाब में खाली एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव को लेकर अहम चर्चा हो सकती हैं। दरअसल, इस लोकसभी सीट के लिए अन्य विपक्षी दलों ने भी अपनी पैनी नजर बनाए रखी हैं। बताया जा रहा है कि यह चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा हैं। भगवंत मान इस सीट के लिए अपनी बहन को उतार सकते हैं. लेकिन अभी फिल्हाल इस बात में कितना दम है इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई हैं।

Desk Team