Tamannaah Bhatia संग अफेयर की खबरों के बीच इस स्पेशल शख्स के साथ लंच डेट पर पहुंचे Vijay Varma

Summary :

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक साथ स्पॉट किए गए थे। अफवाहें थीं कि दोनों लंच डेट पर गए थे। इसी बीच एक्टर ने अब इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है और ये भी क्लियर किया है कि वो लंच पर किससे मिले थे।

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अफेयर की खबरें तेजी से फैल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और नए साल का जश्न भी दोनों ने साथ में गोवा में मनाया था। इसी के साथ कई मौकों पर भी दोनों एक साथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद से ही इनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा लिया है। वहीं अब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट करने की खबरों पर विजय वर्मा का रिएक्शन आया है।
डार्लिंग्स एक्टर ने तमन्ना संग अपने अफेयर की खबरों पर चुटकी ली है और साथ ही इन-डायरेक्ट तरीके दोनों की रिश्ते का सच भी सबको बता दिया है। हालांकि अभी तक फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग अपने अफेयर की खबरों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसी बीच विजय का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि डार्लिंग्स एक्टर ने एक स्टोरी को अपने ट्वीट पर रीट्वीट किया है जिसमें दावा किया गया था  कि वह एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ लंच डेट पर गए थे साथ ही उन्होने ये भी खुलासा किया कि वह रियल में लंच के लिए किससे मिले थे। विजय ने अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की है जिसके साथ उन्होंने कैप्शऩ में लिखा, “मेरी लंच डेट सुजॉय घोष।” शेयर की तस्वीर में विजय मशहूर डायरेक्टर सुजॉय घोष की तरफ हाथ से इशारा करते दिख रहे हैं।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपने रिलेशन को लेकर खुलासा नहीं किया है पर खबरों की मानें तो कपल रिलेशनशिप में हैं। बीते दिनों लवबर्ड्स न्यू इयर की पार्टी में किस करते नजर आए थे, उनका एक धुंधला वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद वीकेंड में दोनों एले ग्रेजुएट्स 2023 अवॉर्ड्स में भी स्पॉट किए गए थे। इस दौरान दोनों ने अपनी-अपनी ट्राफियों के साथ कैमरों के लिए पोज़ भी दिए थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया हाल ही में मधुर भंडारकर की ‘बबली बाउंसर’ में भी नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘प्लान ए प्लान बी’ में रितेश देशमुख के साथ दिखी थीं। उनके अलावा विजय वर्मा की बात करें तो वह जल्द ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ में दिखाई देंगे, जिसके साथ करीना कपूर खान अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही इस सीरीज में जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।

Desk Team