भारत का अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम ऊंचा करने वाली बेटियों को अब यौन शोषण के खिलाफ धरना देना पड़ रहा है। जी हां खुश्ती की चैम्पियन ‘विनेश फौगाट’ जंतर-मंतर पर अपने मान सम्मान को बचाने के लिए आवाज उठा रही है। ध्यान दिया जाए तो जो बेटियां अपनी जिन्दगियों को दाव पर लगा कर भारत का पुरे विश्व में मान सम्मान बढ़ाती है, आज उन्ही बेटियों को अपने मान सम्मान के लिए लड़ना पड़ रहा है।
कुश्ती खिलाड़ियों ने जंतर मंतर पर खोला मोर्चा
इसी वजह से बेटियों ने जंतर-मंतर पर एक घंटे तक मौन व्रत रखने का फैसला किया है। बता दें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला है। धरने में बेटियों ने फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। विश्व चैंपियनशिप में देश को पदक जिताने वाली विनेश फोगाट ने WFI अध्यक्ष ‘बृजभूषण शरण सिंह’ पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय कैंपों में कई कोच और यहां तक की WFI अध्यक्ष ने भी महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण करते है।
जिसकी वजह से खिलाड़ी एक्शन की मांग करते हुए धरना दे रहे हैं। इतना ही नहीं टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले ‘बजरंग पूनिया’ और रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने वाली ‘साक्षी मलिक’ ने भी विनेश फोगाट का समर्थन किया है। सूत्रों के मुताबिक विनेश ने अपना दुख बयां करते हुए कहा, “टोक्यो ओलंपिक के बाद मुझे फेडरेशन और बृजभूषण सिंह ने देशद्रोही बना दिया था।
जानकारी के मुताबिक आरोप लगते हुए विनेश फौगाट ने कहा कि अध्यक्ष ने बोला कि मैं खोटा सिक्का हूं। इसका क्या मतलब होता है वो पूरा देश जानता है।
मानसिक प्रताड़ना और यौन शोषण के लगाए आरोप
विनेश ने यह तक भी आरोप लगाए कि टोक्यो ओलंपिक में हारने वाले खिलाड़ियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जो उस टाइम पर कोच थे उनसे जबरदस्ती पेपर पर साइन करवाए गए और उनके खिलाफ गलत बातें लिखी गईं और जब विनेश ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि फेडरेशन ने जबरदस्ती साइन करवाए हैं।
महिला खिलाड़ियों को चीफ कोच को WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह से डर लगता है। देखा जाए तो ये बात काफी चिंताजनक है कि भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वाली बेटियों को भी अपनी इज्जत को बसाहने के लिए सड़क पर बैठ प्रदर्शन करना पड़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



