फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली जल्द ही अपनी फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाली है और यह उनकी इम्तियाज के साथ पहली फिल्म है। वहीं अब फिल्म के लीड एक्टर से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में परिणीति के अलावा फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांज अहम रोल में नजर आएंगे।

जी हां डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चमकीला’ के लिए दिलजीत दोसांज के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि दिलजीत से पहले इस रोल के लिए बॉलीवुड के चमकते सितारे कार्तिक आर्यन को अप्रोच किया गया था लेकिन इम्तियाज की निर्देशन में बनी फिल्म लव आजकल 2 के फ्लॉप होने के बाद कार्तिक दोबारा उनके साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड नहीं दिखें।

ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के लिए दिलजीत दोसांज को फाइनल कर दिया है। खास बात यह है कि दोनों फिल्म में पंजाब से जुड़े मशहूर गायकों की भूमिका में नजर आएंगे। इम्तियाज अली पिछले दो सालों से पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। फिल्म में दिलजीत सिंगर अमर सिंग चमकीला के रोल में नजर आएंगे। वहीं परिणीति ‘चमकीला’ में गायिका अमरजोत कौर की भूमिका में नजर आएंगी।

कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इसी महीने 11 दिसंबर से मुंबई में शुरु होने वाली हैं। फिल्म की बहुत ज्यादा स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन किए गए हैं ताकि सभी एक्टर्स को फिल्म से जुड़ी बारीकियां सीखने और समझने का मौका मिल सके। इस फिल्म 2 महीनों में शूट की जाएगी। मुंबई के बाद फिल्म की शूटिंग पजांब और आसपास के इलाकों में की होगी।

बता दें कि पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की मौत एक रहस्य रही है। 8 मार्च 1988 को एक मोटरसाइकिल गिरोह ने उन्हें दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया था। गायक की मौत अब तक राज बनी हुई है। यह पहली बार है जब परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांज एक साथ काम कर रहे हैं। जहां दिलजीत फेमस पंजाबी सिंगर है वहीं परिणीति भी काफी अच्छा गाती है।


Download Android App
Download iOS App



