दृश्यम फेम श्रिया सरन को इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर है क्रश, नाम जानकर लग सकता है बड़ा झटका

Summary :

दृश्यम 2 के फैंस को एक बड़ा झटका लगने वाला है। इस फिल्म से मशहूर हुई एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अब हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया, जिसे सुन किसी का भी सर चकरा सकता है। दरअसल, श्रिया सरन ने एक फीमेल एक्ट्रेस पर क्रश होने की बात खुलेआम कुबूल की है।

दृश्यम 2 के फैंस को एक बड़ा झटका लगने वाला है। इस फिल्म से मशहूर हुई एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अब हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया, जिसे सुन किसी का भी सर चकरा सकता है। आपको बता दें, ‘दृश्यम 2’ इस वक़्त बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और बॉलीवुड की कश्ती डूबने से भी बचा रही है। वहीं, इस फिल्म की एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा बयान दिया है जिसकी वजह से वो अब सुर्खियों में आ गई हैं। 
दरअसल, श्रिया सरन ने एक फीमेल एक्ट्रेस पर क्रश होने की बात खुलेआम कुबूल की है। इस कुबूलनामे ने अब फैंस हैरान कर दिया है। आपको बता दें, हाल ही श्रिया सरन का एक वॉइस नोट सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस को तब्बू के बारे में अपने दिल की बात कहते हुए सुना गया था। 
इस वॉइस नोट में श्रिया कहती हैं कि वो तब्बू से काफी प्यार करती हैं। जब वो पहली बार तब्बू से मिली थीं, उस वक्त भी उन्होंने उन्हें काफी प्यार दिया था, जितना की वो अभी भी करती हैं। तब्बू हर बार मुझे इंस्पायर करती हैं। मुझे उन पर क्रश है। 
आपको बता दें कि तब्बू अपने बारे में श्रिया से ये सब बातें सुनकर काफी हंसी और उन्हें ये सब सुनकर काफी अच्छा लगा। दरअसल, तब्बू और श्रिया 3 फिल्मों में एक साथ काम कर चुकी हैं। ऐसे में उनकी बॉन्डिंग काफी कमाल है। 
श्रिया सरन की बात करे तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनकी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो से भरा हुआ है। 

Desk Team