Dining With The Kapoors: कपूर खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेट आई सामने, खुलेंगे कई राज

Summary :

Dining With The Kapoors: शुक्रवार को “Dining With The Kapoors” शो का नया पोस्टर और रिलीज़ डेट जारी की गई। इस स्पेशल शो में रणधीर कपूर, नीतू कपूर, रीमा जैन, रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, रिद्धिमा कपूर साहनी जैसे कई सितारे नज़र आएंगे। हिंदी सिनेमा पर 1930 के दशक से राज करने वाले कपूर खानदान की आज भी बॉलीवुड में काफी इज्जत है। करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर पर्दे पर राज कर रहे हैं। फिल्मों के अलावा कपूर खानदान के खाने को लेकर किस्से भी चर्चा का विषय रहे हैं। अब अपने इन्हीं शौक…

Dining With The Kapoors: शुक्रवार को “Dining With The Kapoors” शो का नया पोस्टर और रिलीज़ डेट जारी की गई। इस स्पेशल शो में रणधीर कपूर, नीतू कपूर, रीमा जैन, रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, रिद्धिमा कपूर साहनी जैसे कई सितारे नज़र आएंगे। हिंदी सिनेमा पर 1930 के दशक से राज करने वाले कपूर खानदान की आज भी बॉलीवुड में काफी इज्जत है।

करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर पर्दे पर राज कर रहे हैं। फिल्मों के अलावा कपूर खानदान के खाने को लेकर किस्से भी चर्चा का विषय रहे हैं। अब अपने इन्हीं शौक और जिंदगी के खास पलों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए कपूर फैमिली की नई डॉक्यूमेंट्री आ रही है।

Dining With The Kapoors

कपूर फैमिली की नई डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे कई राज

Dining With The Kapoors
Dining With The Kapoors( Source: Social Media)

कपूर फैमिली की नई डॉक्यूमेंट्री ‘Dining With The Kapoors’ का नया पोस्टर और रिलीज डेट सामने आ चुकी है। नेटफ्लिक्स ने नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर, जहान कपूर, अगस्त्य नंदा, आदर जैन, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, बबीता कपूर, रणबीर कपूर, अरमान जैन, नव्या नवेली नंदा समेत कई स्टार दिख रहे हैं। पोस्टर को शेयर कर नेटफ्लिक्स ने लिखा, “कपूर खानदान का लंच इनवाइट आ गया है और आप आमंत्रित हैं। 21 नवंबर को रिलीज होने वाला ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ जरूर देखें।”

इस डॉक्यूमेंट्री को अरमान जैन ने क्रिएट किया है और निर्देशित और लेखन का काम स्मृति मुंद्रा ने किया है। डॉक्यूमेंट्री में सिर्फ खाने की बातें नहीं होंगी, बल्कि खाने के साथ कपूर फैमिली के पर्सनल राज और अटूट प्रेम को भी दिखाया जाएगा। महान कलाकार पृथ्वीराज कपूर और उसके बाद राज कपूर की विरासत को आज की पीढ़ी अपने तरीके से दर्शकों तक पहुंचाएगी।

पोस्टर में नहीं नज़र आयी Alia Bhatt

Dining With The Kapoors( Source: Social Media)
Dining With The Kapoors( Source: Social Media)

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कई प्रशंसकों ने पूछा कि आलिया भट्ट पोस्टर से क्यों गायब हैं। एक व्यक्ति ने पूछा, “आलिया भट्ट कहाँ हैं?” एक टिप्पणी में लिखा था, “आलिया भट्ट को होना चाहिए, वह अब ‘कपूर’ हैं।” एक व्यक्ति ने पूछा, “अगर नीतू कपूर हैं, तो क्या आलिया भट्ट को भी नहीं होना चाहिए? @aliaabhatt।”

एक टिप्पणी में लिखा था, “मुझे पता है कि उनके पति/पत्नी तस्वीर में नहीं हैं और मैं आलिया का प्रशंसक नहीं हूँ, लेकिन अगर आप कैप्शन में टैग देखें, तो सैफ का नाम लिखा है… तो आलिया का क्यों नहीं?” एक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, “अगर आलिया नहीं होतीं तो मैं यह फिल्म नहीं देखूँगा।”

पोस्टर की हुई आलोचना

Dining With The Kapoors( Source: Social Media)
Dining With The Kapoors( Source: Social Media)

कुछ लोगों ने “खराब एडिटिंग” वाले पोस्टर पर सवाल उठाए। एक व्यक्ति ने कहा, “इस तस्वीर को अच्छी तरह से एडिट क्यों नहीं किया जा सका? ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने मूर्तियों को कॉपी करके पेस्ट कर दिया हो।” एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, “क्या घटिया एडिटिंग है!” एक व्यक्ति ने पूछा, “क्या वे ऐसी तस्वीर शेयर नहीं कर सकते थे जिसमें वे सभी हों और एडिट की हुई न हो?” एक कमेंट में लिखा था, “नंदा इस शो में क्यों हैं?” नव्या नवेली नंदा और उनके भाई अगस्त्य, राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा के पोते हैं।

Also Read: Happy Birthday Nita Ambani: नीता अंबानी मना रही हैं 62वां जन्मदिन, जानिए कैसे बिजनेस से लेकर सोशल वर्क तक अपने दम पर बनाया ये मुकाम

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।