Benefits Of Eating Sharifa: सेहत के लिए रामबाण है ये फल, जानें इसके गजब के फायदे

Summary :

Benefits Of Eating Sharifa: शरीफा एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये फाइबर विटामिन आयरन और पोटेशियम से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर में होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। सर्दी और गर्मी में ऐसे बहुत से फलों का सेवन किया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। Health Benefits of Eating Sharifa: सेहत के लिए पॉवरफूड है शरीफा आज के समय में हर किसी को शरीफा जैसा फल खाने की इच्छा होती है। आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते लोग अपने शरीर…

Benefits Of Eating Sharifa: शरीफा एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये फाइबर विटामिन आयरन और पोटेशियम से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर में होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। सर्दी और गर्मी में ऐसे बहुत से फलों का सेवन किया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है।

Health Benefits of Eating Sharifa: सेहत के लिए पॉवरफूड है शरीफा

Benefits Of Eating Sharifa
Benefits Of Eating Sharifa (Source: social media)

आज के समय में हर किसी को शरीफा जैसा फल खाने की इच्छा होती है। आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते लोग अपने शरीर का ख्याल नहीं रख पाते हैं। भाग-दौड़ हर किसी की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है, जिससे आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अपनी डाइट में कुछ ऐसी हेल्दी चीज़ों को ज़रूर शामिल करें, जिससे आप स्वस्थ और तरोताजा महसूस करें। आइए जानते हैं, शरीफा का सेवन करने से होने वाले फायदे क्या हैं।

सीताफल, शुगर एप्पल, कस्टर्ड एप्पल, चेरिमोया और शरीफा। सेहत के लिए गुणों का खजाना है। ये फल आपको आमतौर पर किसी भी लोकल मार्केट में मिल जाएगा। इसमें आयरन, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फल डायबिटीज और हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Benefits or Sharifa: शरीफा खाने के फायदे

Benefits Of Eating Sharifa
Benefits Of Eating Sharifa (Source: social media)

1. आंखों के लिए बेस्ट

शरीफा एक ऐसा फल है, जो आंखो की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद ल्‍युटिन एक पावरफूल एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों में पाया जाता है। इसे खाने से आपकी आंखे फ्री रेडिकल डैमेज से बचती हैं। आखों की हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।

2. इम्यूनिटी बूस्ट

इसके सेवन से शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी होती है। सर्दियों में अक्सर लोग वीकनेस और लो इम्यूनिटी से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट हो जाती है। अगर आप सर्दी में इसका सेवन करते हैं, तो कई वायरल बीमारियों से बच सकते हैं।

3. हड्डियों की मजबूती

इस फल में पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे भरपूर गुण होते हैं, जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Benefits Of Eating Sharifa
Benefits Of Eating Sharifa (Source: social media)

4. फेफड़ों के लिए अच्छा

शरीफा खाने से आपके फेफड़ों में होने वाली सूजन और एलर्जी से बचा जा सकता है। इसके अलावा अस्थमा के मरीजों के लिए तो ये फल बहुत फायदेमंद है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर हेल्दी और स्वस्थ रहता है।

5. पाचन क्रिया बेहतर

शरीफा को पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है और कब्ज व डायरिया जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसलिए इसका सेवन रोजाना करना चाहिए।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Tips to Prevent Heart Attack: हार्ट अटैक से बचने के लिए जीवन में करें ये 5 बदलाव, दिल रहेगा स्वस्थ

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।