दीपिका कक्कड़ ने शादी की पहली सालगिरह पर रचाई शोएब के नाम की मेहंदी !

Summary :

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रही है और इस कपल की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बिग बॉस सीजन 12 की विनर और ‘ससुराल सिमर का’ की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रही है और इस कपल की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें दीपिका कक्कड़ ने बीते साल 22 फरवरी को अभिनेता शोएब इब्राहिम से शादी की थी।

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम

बीते दिनों बिग बॉस जीतकर बेहद सुर्ख़ियों में आयी दीपिका कक्कड़ की शोएब से मुलाकात सीरियल “ससुराल सिमर का” के सेट पर हुई थी और कई सालों तक एक दुसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली।

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम

दोनों ने अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी और उस दौरान दीपिका कक्कड़ के शादी के लुक से लेकर रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब ये कपल उसी शानदार तरीके से अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाना चाहता है।

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम

शो के दौरान दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की केमिस्ट्री जितनी शानदार रही है उससे भी कहीं ज्यादा असल जिंदगी में है और इस बात का सबूत आये दिन इनकी तस्वीरें देखकर होता रहता है। सोशल मीडिया पर दोनों एक दुसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते ही रहते है।

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम

शादी की सालगिरह से एक दिन पहले शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका को सरप्राइज देते हुए उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जो अब खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दीपिका के हाथों में मेहंदी लगी है।

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम

शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। आपको बता दें दीपिका ने अपनी शादी की सालगिरह के एक दिन पहले अपने हाथों पर शोएब के नाम की मेहंदी लगाई और इस तस्वीरों में उनके प्यार की ख़ूबसूरती आप देख सकते है।

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम

बीते दिनों एक इंटरव्यू में दीपिका कक्कड़ ने बताया था की शोएब से शादी के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गयी है और वो अपनी ख़ुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकती। जिस दिन से उन दोनों की शादी हुई है शोएब को लेकर उनकी फीलिंग्स पूरी तरह से बदल गईं। वो दोनों एक दुसरे से बेहद प्यार करते है।

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम

आपको बता दें दीपिका कक्कड़ हिन्दू है और इस शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म बदला है पर इस बात पर उन्होएँ कभी खुलकर बात नहीं की। दीपिका का कहना है की हाँ उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। लेकिन क्यों और कब ये उनका पर्सनल मैटर है। इस बारे में वो बात नहीं करना चाहती।

शादी की तस्वीरें देखकर लोगों ने नीति मोहन को किया ट्रोल, कहा अनुष्का को किया कॉपी

Desk Team