Cancer Treatment के बाद टीवी शो में अपनी वापसी को लेकर Dipika ने किया खुलासा

Summary :

टीवी की दुनिया में सबकी चहेती दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिस एक्ट्रेस (Actress) ने अपनी मुस्कान से लाखों दिलों को जीता, वो अब जिंदगी के सबसे बड़े युद्ध से जूझ रही हैं। हाल ही में दीपिका (Dipika) की लिवर सर्जरी (Liver Surgery) हुई है, लेकिन ये सिर्फ एक मेडिकल केस (Medical Case) नहीं है – इसमें छिपा है एक ऐसा सच, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। क्या वाकई दीपिका (Dipika) अब एक्टिंग (Acting) छोड़ देंगी? या फिर बीमारी को मात देकर करेंगी ऐसा कमबैक, जिसे लोग सालों तक याद…

टीवी की दुनिया में सबकी चहेती दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिस एक्ट्रेस (Actress) ने अपनी मुस्कान से लाखों दिलों को जीता, वो अब जिंदगी के सबसे बड़े युद्ध से जूझ रही हैं। हाल ही में दीपिका (Dipika) की लिवर सर्जरी (Liver Surgery) हुई है, लेकिन ये सिर्फ एक मेडिकल केस (Medical Case) नहीं है – इसमें छिपा है एक ऐसा सच, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। क्या वाकई दीपिका (Dipika) अब एक्टिंग (Acting) छोड़ देंगी? या फिर बीमारी को मात देकर करेंगी ऐसा कमबैक, जिसे लोग सालों तक याद रखेंगे? दीपिका (Dipika) की इस कहानी में है दर्द, हिम्मत, और वो इमोशनल मोड़, जो हर किसी की आंखें नम कर देगा। इस सच्चाई से पर्दा खुद दीपिका (Dipika)  ने हटाया है, जिससे पूरा इंटरनेट (Internet) हिल गया है। जानिए क्या है वो राज, जो दीपिका (Dipika) के करियर और जिंदगी दोनों को बदलने वाला है।

Dipika Kakar
ट्रीटमेंट के बाद लौटी घर


लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद घर लौटीं दीपिका

दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने कुछ हफ्ते पहले खुलासा किया था कि दीपिका को लिवर में ट्यूमर था, जिसकी सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है। शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि यह ट्यूमर अत्यधिक आक्रामक था और इसके दोबारा होने की आशंका बनी हुई है। सर्जरी के बाद अब दीपिका घर पर हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। उन्हें डॉक्टरों ने वर्कआउट, योगा और ऑइली फूड से दूर रहने की सख्त सलाह दी है। साथ ही, उन्हें टारगेटेड थेरेपी दी जा रही है, जो उनके शरीर को धीरे-धीरे नए नॉर्मल के लिए तैयार करेगी।

लाइव आकर फैंस से की बात
फैंस से लाइव बातचीत में बताया

हाल ही में दीपिका ने अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव सेशन किया, जहां उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब दिया। जब एक फैन ने पूछा कि वो टीवी पर कब कमबैक करेंगी, तो दीपिका ने भावुक होकर कहा:“मेरा प्लान था कि जब रुहान का फीडिंग बंद हो जाएगा, तो मैं फिर से काम पर लौटूं। लेकिन ये सब अचानक हो गया, किसी ने नहीं सोचा था।” उन्होंने आगे कहा: “अब मेरी बॉडी को टारगेट थेरेपी लेनी है। जब वो थेरेपी अच्छे से काम करने लगेगी, तो मैं अपनी लाइफ के ‘न्यू नॉर्मल’ के साथ फिर से एक्टिंग शुरू करूंगी।”

Dipika-Shoaib
शोएब इब्राहिम ने दी थी हेल्थ डिटेल्स

शोएब इब्राहिम ने पहले ही बताया था कि दीपिका की हालत अब स्थिर है और स्कैन में फिलहाल कोई कैंसर सेल्स नहीं दिख रहे हैं, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि दीपिका को फिलहाल केवल घर का खाना, कम तेल और कम नमक वाला डाइट ही दिया जा रहा है।

Dipika-Shoaib
लाफ्टर शेफ में आई नजर


आखिरी बार कहां दिखीं दीपिका?

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार Celebrity MasterChef India में देखा गया था। इससे पहले वो ‘ससुराल सिमर का’ और ‘बिग बॉस 12’ की विनर के रूप में भी चर्चा में रही थीं। मास्टरशेफ के दौरान उन्हें हेल्थ इशू के कारण शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा।


फैंस कर रहे दुआएं

दीपिका के लाइव सेशन के बाद सोशल मीडिया पर #DipikaComeback और #GetWellSoonDipika ट्रेंड करने लगा। फैंस बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें खूब प्यार और दुआएं भेज रहे हैं।

Tamanna Choudhary