साल 2020 मनोंरजन जगत के लिए काफी मनहूस रहा है। एक के बाद एक कई स्टार्स के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री के फैंस को हिलाकर रख दिया है। वहीं हाल ही में ‘द डर्टी पिक्चर’ फेम बांग्ली अभिनेत्री आर्या बनर्जी की अचानक हुए मौत ने सबसे काफी चौंका दिया था। अभिनेत्री-मॉडल आर्य बनर्जी रहस्यमयी ढंग से अपने दक्षिण कोलकाता स्थित निवास में मृत पाई थीं। इस खबर ने न सिर्फ आर्या के परिवारवालों बल्कि उनके फैंस को भी काफी दुखी किया था।

इसके बाद उन्हें डॉक्टर्स के पास पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। आर्या की मौत कैसे हुई यह राज जानना बहुत जरूरी था और अब पुलिस ने एक्ट्रेस की ऑटोप्सी होने के बाद बताया है कि आर्या के मर्डर करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि आर्या के शरीर में काफी मात्रा में शराब पाई गई। डॉक्टर्स का कहना है कि एक्ट्रेस को कार्डियक अटैक आया होगा।

पुलिस के मुताबिक, ”डॉक्टर्स ने आर्या बनर्जी के मर्डर की बात को खारिज कर दिया है। एक्ट्रेस को कार्डियक अटैक होने की संभावना जताई गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि एक्ट्रेस को कार्डियक अटैक हुआ होगा, जिसकी वजह से वह मदद मांगने के लिए चलने की कोशिश कर रही होंगी और गिर गई होंगी।”

उनका पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि आर्या के मृत शरीर के पास पाया गया खून गिरने की वजह से बहा है। उन्होंने कहा, ”उनके पेट में लगभग दो लीटर शराब मिली है। क्योंकि वह अपने मुंह के बल गिरी थीं इसलिए उन्हें चोट लगी और खून निकलने लगा।”


Download Android App
Download iOS App



