गरीब लोगों को ई-रिक्शा भेंट करेंगे सोनू सूद, शुरू की ‘खुद कमाओ घर चलाओ’ पहल

Summary :

महामारी के चलते अपनी रोजी रोटी खो चुके लोगों की सहायता कर रहे है और उन्हें ई-रिक्शा निशुल्क उपलब्ध करवाने वाले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई इनीशिएटिव शुरू की है। इसका नाम ‘खुद कमाओ, घर चलाओ’ है।

कोरोना संकट के दौरान जब सड़कों पर सन्नाटा पसरा था तो बालीवुड का एक अभिनेता प्रवासी मजदूरों का रहनुमा बना हुआ था। ये अभिनेता कोई और नहीं सोनू सूद हैं। दरअसल कोविड-19 महामारी के दौरान सोनू सूद ने साबित कर दिया कि वे एक नेक और दरियादिल इंसान हैं। संकट की घड़ी में सोनू सूद ने  जरूरतमंदों और दलितों के प्रति अपने निस्वार्थ भाव की ऐसी मिसाल पेश की है कि वो पूरे देख के रियल हीर बन गए।  गरीबों के ‘मसीहा’ बने सोनू सूद ने की ये सेवा अभी भी जारी है। फिलहाल उन्होंने जरूरतमंदों के लिए एक और नई पहल की है।
अब वह महामारी के चलते अपनी रोजी रोटी खो चुके लोगों की सहायता कर रहे है और उन्हें ई-रिक्शा निशुल्क उपलब्ध करवाने वाले हैंl उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई इनीशिएटिव शुरू की हैl इसका नाम ‘खुद कमाओ, घर चलाओ’ है।
अभिनेता सोनू सूद ने इस बारे में कहा कि वह लोगों के प्यार से अभिभूत है और लगातार उनके लिए काम करते रहेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘पिछले कई महीनों से मुझे लोगों का बहुत प्यार मिला है और इस चीज ने मुझे उनके लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित किया है। इसके चलते अब मैं ‘खुद कमाओ घर चलाओ’ लांच कर रहा हूं।’ 
सोनू सूद ने यह भी कहा, ‘मेरा मानना है कि नौकरियां उपलब्ध करवाना, उपहार देने के मुकाबले ज्यादा अच्छा है। मुझे आशा है कि मेरी यह पहल जरूरतमंदों को दुबारा अपने पैरों पर खड़ा होने में सहायता करेगी।’ इसके पहले सोनू सूद ने प्रवासी रोजगार एप्स लांच किया था। इस पर उन्होंने 50,000 से ज्यादा जॉब अपॉर्चुनिटी उपलब्ध करवाई थी। कोरोना महामारी के दौरान यह ऐप कई कंपनियों से जुड़ा हुआ था और इससे कई लोगों को नौकरियों मिली थी।

Desk Team