बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पटानी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में छायी रहतीं हैं। दिया अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन लगा हुआ है जिस वजह से एक्ट्रेस अपना ज्यादा समय घर पर बिता रही हैं।

बिल्लियों के साथ शेयर की क्यूट फोटो…
बता दें, एक्ट्रेस के पास दो बिल्लियां हैं, जिन पर दिशा अक्सर प्यार लुटाते हुए दिख जाती हैं। साथ ही वे इनके साथ अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने लगतार तीन फोटो शेयर की हैं जिसमें वो अपनी बिल्लियों पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं। अपनी इस लेटेस्ट पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरी जैस्मिन और किटी। दिशा की इन तस्वीरों पर अब फैन्स ने भी अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।
दिशा पाटनी की तस्वीरों पर फैंस खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,एक फैन ने दिशा के इस पोस्ट पर लिखा- ‘लड़के सोच रहे होंगे- अगले जनम मोहे बिल्ली कीजो। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब जाकर संडे हैप्पी बना। याद दिला दें कि उनकी बिल्ली किटी को दिशा पाटनी ने 13 जून 2019 को अपने जन्मदिन के खास मौके पर खुद को गिफ्ट किया था।

एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दिशा पटानी को हाल ही में फिल्म ‘राधे’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। दिशा पाटनी अब जल्द ही मोहित सूरी की ‘एक विलन रिटर्न्स’ में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ काम करती दिखाई देंगी। पिछली बार दिशा को फिल्म राधे में देखा गया था. इससे पहले वे सलमान खान के साथ फिल्म भारत में दिखाई दी थीं।


Download Android App
Download iOS App



