दिशा पटानी ने भले ही बॉलीवुड में ज्यादा फ़िल्में नहीं की है पर उनकी फैन फॉलोविंग जबरदस्त है और सोशल मीडिया पर भी दिशा के लाखों फैंस उन्हें फॉलो करते है। दिशा पटानी भी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटीज में से एक है और इन दिनों उनका एक स्टेटमैंट खूब चर्चा में है।
दिशा पाटनी को बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि वह ‘आलू’ की तरह दिखने लगी हैं। दिशा ने अपने पिछले तीन मील्स में कुछ अनहेल्दी चीजें शामिल कर ली थीं, जिसके बाद उन्हें लगता है कि वो आलू की तरह गोल-मटोल हो गई हैं।
दिशा पाटनी अपनी आने वाली फिल्म ‘मलंग’ की तैयारी में लगी हुई हैं, जिसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई देंगे। हाल ही में दिशा ने मलंग फिल्म के लिए स्विमिंग ट्रेनिंग के दौरान ली गई फोटो शेयर की।
फोटो में दिशा अपने को एक्टर आदित्य रॉय कपूर संग स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं, जबकि उनके ट्रेनर उन्हें इंस्ट्रक्ट देते दिखाई दे रहे हैं।
अपनी फोटो शेयर करते हुए एक फोटो पर दिशा ने कैप्शन दिया,‘‘तीन दिन खाने में चीटिंग करने के बाद, जब आप आलू की तरह दिखने लगते हैं।’
बीते दिनों दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ के साथ स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर – 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए गया थी जहाँ उनकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें कैमरे में कैद हुई थी। अब दिशा पटानी को अपने फिगर की जो चिंता है वो जायज़ है क्योंकि उन्हें एक फिटनेस फ्रिक के तौर पर जाना जाता है।
आपको बता दें दिशा पटानी जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आने वाली है। साथ ही मोहित सुरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मलंग में दिशा और आदित्य रॉय कपूर के अलावा कुणाल खेमू और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे।


Download Android App
Download iOS App









