सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल नहीं करती दीया

Summary :

NULL

दीया मिर्जा के बारे में उनके चाहने वालों को अब जाकर पता चला है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही हैं, क्योंकि बिगड़ता पर्यावरण उनके लिए हमेशा ही चिंता का विषय रहा है। अब तो वह भारत की ओर सेे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत के रूप में नियुक्त हैं। दीया कहती हैं कि वह उन सभी चीजों का इस्तेमाल करना बंद कर चुकी हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।

दीया कहती हैं कि ऐसी ही एक महत्वपूर्ण चीज है सैनिटरी नैपकिन जो पर्यावरण को बेहद तेजी से प्रदूषित कर रही है, इसलिए उन्होंने सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल बंद कर दिया है। हमारे देश में स्त्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए उपलब्ध सैनिटरी नैपकीन और डाइपर बहुत बड़े पैमाने पर पर्यावरण और वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team