छठ पूजा का महापर्व 5 नवंबर से शुरू हो जाएगा, इस दिन बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी के लोग पूरे विधि-विधान के साथ छठी मैया और भगवान सूर्य की अराधना करते हैं,अगर आप आस्था के महापर्व पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के इन ट्रेडिशनल कलेक्शन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
छठ पूजा में बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में अगर आप छठ पूजा के लिए अपने आउटफिट सिलेक्ट नहीं कर पाई हैं तो यह आपके लिए है।
छठ पूजा पर लाइट वेट साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप मोनालिसा की इस प्रिंटेड पॉली शिफॉन बांधनी साड़ी को ट्राई कर सकती हैं
आप इस छठ पर मोनालिसा की तरह येलो कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं,इसके साथ रेड कलर का ब्लाउज पेयर करें और गोल्ड की ज्वैलरी पहनें
इस लुक में आप छठ पर सादगी भरे अंदाज में भी बेहद खूबसूरत लगेंगी
जिन नई नवेली दुल्हनों की पहली छठ पूजा है वे मोनालिसा के इन बनारसी साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं
एक्ट्रेस ने ग्रीन और मैरून साड़ी के साथ स्लीवलेस ग्रीन ब्लाउज टीम अप किया है
वहीं अपने मैरून कलर के पल्ले के साथ मैचिंग करते हुए मोनालिसा ने ज्वैलरी कैरी की है,एक्ट्रेस मांग टीका, नथ, नेकलेस और चूड़ा में गजब लग रही हैं,नई दुल्हनों पर ये लुक खूब जंचेगा
आप इस छठ पूजा पर मोनालिसा के इस रेड कलर के साथ गोल्डन कॉम्बिनेशन वाले अनारकली सूट को भी ट्राई कर सकती हैं
गाजरी रंग की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और गोल्ड की ज्वैलरी पहन मोनालिसा काफी खूबसूरत लग रही हैं
मोनालिसा के इस रेड बनारसी साड़ी लुक को भी आप इस छठ पूजा पर ट्राई कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



