Drishyam 3 Box Office Day 10: बॉक्स ऑफिस पर बीते कई दिनों से एकतरफा राज कर रहे साउथ के वेटेरन सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) को अब थियेटर्स में बेहद कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। लगातार ताबड़तोड़ कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) की रफ्तार अचानक 10वें दिन धीमी पड़ गई है।
इसका सबसे बड़ा रीज़न सिनेमाघरों में एक नई धाकड़ फिल्म की एंट्री माना जा रहा है। युवा और एनर्जेटिक अभिनेता एंटनी वर्गीज (Antony Varghese) की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘कट्टालन’ (Kattalan) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है कि हर कोई हैरान रह गया है।
Drishyam 3 Box Office Day 10: 10वें दिन ‘दृश्यम 3’ की थमी रफ्तार, जानिए अब तक का कुल कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते में सुनामी लाने वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ अब थोड़ी थकी हुई नज़र आ रही है। फिल्म ने अपने शुरुआती 4 दिनों में ही दुनिया भर में 141 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी और छठे दिन यह आंकड़ा 171 करोड़ के पार पहुंच गया था। केरल के साथ-साथ पूरे देश में जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल का किरदार) का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा था।
लेकिन अब रिलीज के 10वें दिन फिल्म की कमाई का ग्राफ थोड़ा नीचे गिरा है। फिल्म बिजनेस के जानकारों का कहना है कि लगातार मिल रहे मिक्स रिव्यूज (मिले-जुले रिस्पॉन्स) और सिनेमाघरों में नई फिल्मों के आने की वजह से ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन में यह गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, फिल्म पहले ही 180 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है, लेकिन 10वें दिन इसकी दैनिक कमाई में वो पहले जैसी बात नहीं दिखी।
Kattalan Day 1 Opening: एंटनी वर्गीज की ‘कट्टालन’ की धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

जहां एक तरफ मोहनलाल की फिल्म की स्पीड कम हुई है, वहीं दूसरी तरफ युवा स्टार एंटनी वर्गीज की फिल्म ‘कट्टालन‘ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत शुरुआत की है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने अपने पहले ही दिन पूरे भारत से लगभग 3.80 करोड़ रुपये की शानदार ग्रॉस कमाई (करीब 3.40 करोड़ नेट) कर डाली है।
केरल के सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह के शोज़ में जहां 36 परसेंट के करीब लोग थे, वहीं शाम होते-होते थियेटर्स में 40 से 48 परसेंट तक सीटें फुल हो गईं। सिर्फ केरल से ही फिल्म ने पहले दिन 3.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके अलावा फिल्म के हिंदी, तेलुगु और तमिल वर्जन को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हाथी तस्करी और जंगली इलाकों के गैंगवार पर बनी इस फिल्म के एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ हो रही है।
Social Media Reactions: रिव्यू थियेटर विवाद पर खुद एंटनी ने तोड़ी चुप्पी

जैसे ही ‘कट्टालन’ ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया ओपनिंग की, वैसे ही सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया। इंटरनेट पर एक सो कॉल्ड ‘एंटनी वर्गीज फैन्स क्लब‘ नाम के पेज ने दावा कर दिया कि मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की पीआर (PR) टीम जानबूझकर ‘कट्टालन‘ फिल्म को फ्लॉप कराने के लिए इंटरनेट पर निगेटिव रिव्यू फैला रही है।
यह विवाद इतना बढ़ गया कि खुद अभिनेता एंटनी वर्गीज को सामने आना पड़ा। उन्होंने अपने ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साफ कहा, “इंटरनेट पर चल रहा वह फैन्स पेज पूरी तरह से फर्जी और अनऑथराइज्ड है। मेरा या मेरी टीम का उससे कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोग जानबूझकर झूठी खबरें फैलाकर ड्रामा और विवाद पैदा करना चाहते हैं। कृपया ऐसी अफवाहों पर बिल्कुल भरोसा न करें।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही फैंस की जंग पर थोड़ा विराम लगा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस मुकाबला क्या नया मोड़ लेता है।


Download Android App
Download iOS App




