Maa Hai Na: शो शुरू होने से पहले ही छिड़ी जंग, Tanya Mittal और गुल्लू के बीच Social Media पर आर-पार, नाम लिए बिना एक-दूसरे की धज्जियां उड़ाईं

Summary :

Maa Hai Na Reality Show Controversy: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया बवाल हर तरफ छाया हुआ है। अभी तो एक नए कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ की बिगनिंग भी नहीं हुई है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स ने पहले ही इंटरनेट पर गदर काट दिया है। एक तरफ हैं ‘बिग बॉस’ जैसे बड़े मंच पर अपनी बेबाकी से सुर्खियां बटोर चुकीं ग्लैमरस तान्या मित्तल, तो दूसरी तरफ हैं ‘एमटीवी रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ में अपने एटीट्यूड और टफ गेम के लिए मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर गुल्लू (कुशल तंवर)। दोनों एक-दूसरे का नाम लिए बिना बैक-टू-बैक ऐसे तीखे तीर…

Maa Hai Na Reality Show Controversy: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया बवाल हर तरफ छाया हुआ है। अभी तो एक नए कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ की बिगनिंग भी नहीं हुई है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स ने पहले ही इंटरनेट पर गदर काट दिया है।

एक तरफ हैं ‘बिग बॉस’ जैसे बड़े मंच पर अपनी बेबाकी से सुर्खियां बटोर चुकीं ग्लैमरस तान्या मित्तल, तो दूसरी तरफ हैं ‘एमटीवी रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ में अपने एटीट्यूड और टफ गेम के लिए मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर गुल्लू (कुशल तंवर)। दोनों एक-दूसरे का नाम लिए बिना बैक-टू-बैक ऐसे तीखे तीर चला रहे हैं कि फैंस भी हैरान रह गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इन दोनों के बीच अचानक ऐसा क्या हो गया, जिससे इंटरनेट का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

Maa Hai Na Reality Show Controversy: आखिर कहाँ से शुरू हुई गुल्लू और तान्या के बीच नफरत की ये कहानी?

Maa Hai Na Reality Show Controversy
Maa Hai Na Reality Show Controversy ( Source: Social Media)

फैंस इस बात से हैरान हैं कि शो ‘मां है ना’ शुरू होने से पहले ही इन दोनों के बीच इतनी कड़वाहट कैसे आ गई। दरअसल, खबरों की मानें तो जब तान्या मित्तल और स्प्लिट्सविला फेम गुल्लू (कुशल तंवर) एक साथ इंटरव्यू दे रहे थे, तब गुल्लू ने सोशल मीडिया पर तान्या के खिलाफ बनी एक ट्रोल रील को लाइक कर दिया था। यह बात ‘बिग बॉस‘ फेम तान्या के दिल में चुभ गई।

इतना ही नहीं, इंटरव्यू के दौरान जब तान्या अपने लग्जरी लाइफस्टाइल की बातें कर रही थीं, तब गुल्लू के एक्सप्रेशंस काफी अजीब थे और उन्होंने तान्या पर कुछ ऐसे सार्कास्टिक जोक्स मारे जो तान्या को अपनी बेइज्जती जैसे लगे। बस फिर क्या था, इंटरव्यू खत्म होते ही दोनों के बीच की ये ‘वॉर’ सोशल मीडिया पर खुलेआम ‘लड़ाई’ में बदल गई।

Maa Hai Na: ‘मेल ईगो’ पर तान्या का सीधा वार, इंस्टाग्राम स्टोरी से मचाया तहलका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

इस पूरे लफड़े की शुरुआत तब हुई जब तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई स्टोरीज शेयर कीं। तान्या ने बिना किसी का नाम लिखे सीधे-सीधे निशाना साधा, जिसे देखकर हर कोई समझ गया कि यह गुस्सा सिर्फ और सिर्फ गुल्लू के लिए है।

तान्या ने अपनी पहली स्टोरी में लिखा, “मेल ईगो (पुरुष अहंकार) तोड़कर बहुत खुश हूं, जलन हुई ना? मैं अच्छी तरह समझ सकती हूं। कुछ मर्द स्ट्रांग महिलाओं को संभाल सकते हैं, लेकिन कुछ सिर्फ उनके बारे में बड़ी-बड़ी बातें ही कर सकते हैं।”

तान्या यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने इसके बाद एक और पोस्ट शेयर करके साफ हिंट दे दिया कि मामला क्या था। तान्या ने आरोप लगाया कि एक इंटरव्यू के दौरान गुल्लू लगातार उन पर फालतू के जोक्स मार रहे थे और उन्हें उकसाने (प्रवोक करने) की कोशिश कर रहे थे। तान्या के इन पोस्ट्स ने सोशल मीडिया पर आग की तरह सुर्खियां बटोर लीं।

Gullu Reply to Tanya Mittal Video: ‘बकलावा खाते-खाते बकलोली…, गुल्लू ने वीडियो जारी कर दिया मुंहतोड़ जवाब

Gullu Reply to Tanya Mittal Video
Gullu Reply to Tanya Mittal Video ( Source : Social Media

जैसे ही तान्या मित्तल के ये पोस्ट वायरल हुए, गुल्लू ने भी शांत बैठना ठीक नहीं समझा। उन्होंने तुरंत पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर दिया। गुल्लू ने भी वीडियो में तान्या का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी जमकर क्लास लगा दी।

गुल्लू ने तंज कसते हुए वीडियो में कहा, “तो गाइस!!! ये लोग बकलावा खाते-खाते कब बकलोली करने लग जाएं, कुछ पता नहीं चलता। लेकिन हां, मेरा मेल ईगो हर्ट हुआ है, मेरा घमंड इसने चूर-चूर कर दिया है।” गुल्लू का यह अंदाज और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वे तान्या के आरोपों का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

Tanya Mittal: खत्म नहीं हुआ ड्रामा, तान्या ने दोबारा वीडियो शेयर कर किया तगड़ा पलटवार

Tanya Mittal
Tanya Mittal ( Source : Social Media)

गुल्लू का वीडियो सामने आने के बाद यह लड़ाई शांत होने के बजाय और ज्यादा बढ़ गई। तान्या मित्तल ने गुल्लू के वीडियो का जवाब देने के लिए फिर से अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने एक नया वीडियो पोस्ट किया और इशारों-इशारों में गुल्लू को ऐसा तगड़ा जवाब दिया कि अब फैंस भी दो ग्रुप में बंट गए हैं।

तान्या ने गुल्लू को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि उन्हें पुरुषों का अहंकार (Male Ego) तोड़कर एक बार फिर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने तंज कसा कि कुछ मर्द ही एक स्ट्रॉन्ग औरत को संभाल सकते हैं, बाकी तो बस उसके बारे में बड़ी-बड़ी बातें ही कर पाते हैं।

तान्या ने गुल्लू को करारा जवाब देते हुए आगे लिखा कि जब कुछ लोग एक मजबूत महिला को देखकर अनकम्फर्टेबल होने में बिजी हैं, तब वो खुद को आगे बढ़ाने, जीतने और दुआएं बटोरने में व्यस्त हैं। उन्होंने आखिर में साफ शब्दों में चैलेंज देते हुए कहा- “जले रहो, देखते रहो, मैं हमेशा अनफॉरगेटेबल (कभी न भूलने वाली) रहूंगी।

आपको बता दें कि यह पूरा ड्रामा अपकमिंग कुकिंग रियलिटी शो “मां है ना” से जुड़ा हुआ है। इस शो में कंटेस्टेंट्स को अपने माता-पिता या बच्चों के साथ मिलकर कुकिंग करनी है। लेकिन शो के ऑन-एयर होने से पहले ही तान्या और गुल्लू की इस ‘बैटल‘ ने शो को लेकर बज काफी हाई कर दिया है। अब देखना यह होगा कि जब ये दोनों शो के दौरान आमने-सामने आएंगे, तब किचन में कुकिंग होगी या फिर असली एंटरटेनमेंट का तड़का लगेगा

Read More: Naagin 7 में Ahana की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल, गिरती TRP को भी मिला बड़ा सहारा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।