Naagin 7 में Ahana की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल, गिरती TRP को भी मिला बड़ा सहारा

Summary :

Priyanka Chahar Choudhary Naagin 7: एकता कपूर का मशहूर शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। बिग बॉस फेम और टीवी की चहेती एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) जब से इस शो में मुख्य नागिन के रूप में शामिल हुई हैं, तब से दर्शकों की  एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। प्रियंका ने अपनी कमाल की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से पहले ही दिन से फैंस का दिल जीत लिया था। अब शो के लेटेस्ट ट्रैक में उनके ‘अहाना‘ वाले किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। लोग उनकी एक्टिंग…

Priyanka Chahar Choudhary Naagin 7: एकता कपूर का मशहूर शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। बिग बॉस फेम और टीवी की चहेती एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) जब से इस शो में मुख्य नागिन के रूप में शामिल हुई हैं, तब से दर्शकों की  एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। प्रियंका ने अपनी कमाल की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से पहले ही दिन से फैंस का दिल जीत लिया था। अब शो के लेटेस्ट ट्रैक में उनके ‘अहाना‘ वाले किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Priyanka Chahar Choudhary Naagin 7: अहाना के किरदार में प्रियंका चहर चौधरी का जलवा, फैंस बोले- ‘इससे बेहतर कोई नहीं’

Priyanka Chahar Choudhary Naagin 7
Priyanka Chahar Choudhary Naagin 7 ( Source : Social Media)

शो के अंदर प्रियंका चहर चौधरी का ‘अहाना’ (Ahana) और ‘अपरा’ वाला सस्पेंस ट्रैक दर्शकों को पूरी तरह से बांधे हुए है। प्रियंका ने जिस सिम्पलिसिटी और गहराई के साथ इस मुश्किल रोल को निभाया है, उसने यह साबित कर दिया है कि वह इस जनरेशन की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनके इमोशनल और ड्रामेटिक सीन्स के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस का कहना है कि प्रियंका का यह नागिन अवतार पुरानी सभी नागिनों को कड़ी टक्कर दे रहा है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Naagin 7 TRP: एक समय गिर गई थी शो की टीआरपी, अब प्रियंका ने पलटी बाजी

Naagin 7 TRP
Naagin 7 TRP ( Source : Social Media)

एक वक्त ऐसा था जब ‘नागिन 7’ की टीआरपी (TRP) लगातार नीचे गिर रही थी। कहानी में नयापन न होने के कारण दर्शक शो से दूरी बना रहे थे और मेकर्स के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही थीं। टीवी की दुनिया में गिरती टीआरपी किसी भी बड़े शो के लिए खतरे की घंटी होती है। लेकिन कहते हैं ना कि जब शो में किसी सुपरस्टार की एंट्री होती है, तो पूरी कहानी बदल जाती है।

‘नागिन 7’ में जैसे ही प्रियंका यानी अहाना की एंट्री हुई, शो के अच्छे दिन वापस आ गए। प्रियंका की जबरदस्त फैन फॉलोइंग ने शो की गिरती टीआरपी को ना सिर्फ संभाला, बल्कि उसे रॉकेट की तरह ऊपर पहुंचा दिया। अहाना और शो के बाकी किरदारों के बीच की टक्कर को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ दोबारा टीवी स्क्रीन्स पर लौट आई है।

Priyanka Chahar Choudhary’s Acting: सोशल मीडिया पर आया कमेंट्स का सैलाब

Priyanka Chahar Choudhary's Acting
Priyanka Chahar Choudhary’s Acting ( Source : Social Media)

इस महा-धमाकेदार एपिसोड के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रियंका चाहर चौधरी के नाम का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। फैंस प्रियंका की वेर्सटिलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्रियंका ने जिस तरह से एक आम  लड़की से खतरनाक नागिन बनने का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है, वह काबिले तारीफ है” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “प्रियंका ही इस शो की असली जान हैं।”

मेकर्स के इस मास्टरस्ट्रोक और प्रियंका की बेमिसाल एक्टिंग की बदौलत ‘नागिन 7’ ने टीआरपी चार्ट पर लंबी छलांग लगाई है। अब देखना यह होगा कि याददाश्त वापस आने और ड्रैगन का पर्दाफाश होने के बाद, प्रियंका चाहर चौधरी यानी हमारी सर्वश्रेष्ठ नागिन अनंता किस तरह नागमणि को बचाती है और हालांकि ऐसा मन जा रहा है कि जाते-जाते शो को नंबर 1 बन सकता है।

Read More: Madhuri Dixit Fact Check: क्या माधुरी दीक्षित ने पब्लिक इवेंट में पहनी इतनी बोल्ड रिवीलिंग ड्रेस? जानें सोशल मीडिया..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।