Elvish Yadav को RCB की जर्सी में देख एक्साइटेड हुए फैंस, क्या कोहली की जगह अब यूट्यूबर से खुद को प्रोमोट करवाएगी बैंगलुरू की टीम?

Elvish Yadav Promotes RCB

Elvish Yadav Promotes RCB: पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव वैसे तो आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खयों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार फैंस के बीच उनको लेकर चर्चा होने की वजह कुछ अलग ही दिखाई दे रही है. दरअसल सोशल मीडिया पर एल्विश की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो IPL की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की जर्सी पहने दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं और हर कोई इस बात को जानने के लिए एक्साइटेड है कि आखिर एल्विश का ये कौन सा नया प्रोजेक्ट आ रहा है.

Elvish Yadav Promotes RCB: एल्विश यादव करने वाले हैं कमेंट्री?

इस फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एल्विश एक टेबल के पास बैठे हैं और उनके आगे एक पेपर रखा हुआ है, जिसपर वो शायद कुछ लिखने की कोशिश कर रहे होंगे. इस फोटो के सामने आते ही अब लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं, उनके फैंस तो ये कह रहे हैं कि वो अब कमेंट्री कर के पूरे स्टेडियम का सिस्टम हैंग करने वाले हैं. लेकिन आखिर सच्चाई क्या है इस बारे में अब तक कोई ऑफिशयल जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

Elvish Yadav Promotes RCB: एल्विश यादव कर रहे हैं RCB को प्रोमोट?

Elvish Yadav Promotes RCB
Elvish Yadav Promotes RCB (Source: Social Media)

एल्विश की इस फोटो को देखकर कई लोगों ने इसे आरसीबी टीम का प्रोमोशन बताया और इस बात से एल्विश के फैंस काफी एक्साइटेड भी हुए, तो वहीं कई लोगों ने उनकी क्लास लगा दी. फोटो को देखने के बाद आरसीबी के फैंस का ये कहना है कि बैंगलुरू टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली के रहते हुए इतने बुरे दिन तो नहीं आए कि टीम अब खुद की प्रोमोशन के लिए ऐसे छपरी का सहारा ले.

Elvish Yadav Promotes RCB
Elvish Yadav Promotes RCB (Source: Social Media)

वहीं विराट कोहली के फैंस का ये कहना है कि विराट के दुनिया में करोड़ों फॉलोवर्स है, ऐसे में उनके रहते हुए टीम को किसी भी छोटे मोटे इन्फ्लुएंसर की जरूरत नहीं है खुद का प्रोमोशन करवाने के लिए. हालांकि ये प्रोमोशन की वजह से किया जा रहा है या फिर ये एल्विश का कोई एड शूट है ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.

Elvish Yadav Promotes RCB: क्या एल्विश शुरू कर रहे हैं कोई नया प्रोजेक्ट?

Elvish Yadav Promotes RCB
Elvish Yadav Promotes RCB (Source: Social Media)

फिलहाल के लिए अभी यही कहा जा सकता है कि एल्विश को इस जर्सी में देखकर उनके फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि ये यूट्यूबर का कोई नया प्रोजेक्ट हो सकता है. जिसमें वो खुद की ओर से आरसीबी को सपोर्ट कर रहे हो, ना कि टीम का कोई प्रोमोशन कर रहे हो.

Read More: धर्म को लेकर विपरीत मानसिकता होने के बावजूद भी Kanika Sharma ने Sakib Saifi के साथ की शादी, जानें क्यों हुई थी कपल को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।