Eros Innovation Brahmand Universe: बॉलीवुड सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली खबर सामने आ रही है। मनोरंजन की दुनिया के बड़े नाम ‘एरोज इनोवेशन’ (Eros Innovation) ने एक साथ कई बड़ी फिल्मों का ऐलान करके पूरी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। कंपनी ने मार्वल और डीसी की तरह भारत का अपना एक बहुत बड़ा सिनेमाई यूनिवर्स बनाने का फैसला किया है। इस नए प्रोजेक्ट के तहत पौराणिक (Mythological) कहानियों से लेकर हमारी पसंदीदा पुरानी फिल्मों को नए रंग-रूप में पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं इस महा-प्लान की पूरी कहान।
Eros Innovation Brahmand Universe: ‘एरोज ब्रह्मांड’ में दिखेंगी 9 पौराणिक फिल्में, ‘महाभारत 5000 A.D.’ उड़ाएगी होश

एरोज इनोवेशन के इस पूरे प्लान का सबसे बड़ा और मुख्य हाइलाइट्स है ‘एरोज ब्रह्मांड’ (Eros Brahmand)। यह पूरी तरह से भारतीय पौराणिक कथाओं, देवी-देवताओं और लोककथाओं पर बेस्ड एक सिनेमाई यूनिवर्स होगा। इसके तहत एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 9 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है, जो आपस में जुड़े होंगे।
इन फिल्मों के नाम कुछ इस तरह हैं:
- नंदी – वॉर ऑफ कैलासा (Nandi – War of Kailasa)
- द्वारका: गेटवे टू द यूनिवर्स (Dwaarka: Gateway to the Universe)
- विमान वॉर्स (Vimaan Wars)
- महाभारत 5000 ए.डी. (Mahabharat 5000 A.D.)
- यक्षिणी (Yakshinis)
- ब्रह्मराक्षस (Brahmarakshak)
- गरुड़ (Garuda)
- कुंभायण (Kumbhayanna)
- मनसा देवी (Mansa Devi)
ये फिल्में केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि एनिमेशन और अलग-अलग फॉर्मेट में दर्शकों को एंटरटेन करेंगी। भारतीय इतिहास और संस्कृति को मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ देखना दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया और अनोखा एक्सपीरियंस होने वाला है।
Eros Brahmand Mythology Universe: ‘तेरे नाम’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘इंग्लिश विंग्लिश’ की होगी वापसी, फ्रेंचाइजी का विस्तार
View this post on Instagram
पौराणिक कहानियों के अलावा, एरोज अपनी सबसे पॉपुलर और सुपरहिट फिल्मों की कहानियों को भी आगे बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए ‘एरोज यूनिवर्स’ (Eros Universe) की शुरुआत की गई है। इसके तहत उन फिल्मों के सीक्वल, एनिमेशन सीरीज या शॉर्ट ड्रामा बनाए जाएंगे जिन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था।
इस लिस्ट में 6 कल्ट क्लासिक फिल्में शामिल हैं:
-
तनु वेड्स मनु – द नेक्स्ट चैप्टर: इस फिल्म को डायरेक्ट मिताक्षरा कुमार करेंगी।
-
तेरे नाम, इंग्लिश विंग्लिश, देसी बॉयज, रंगीला और फोबिया: इन सभी फिल्मों की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया जाएगा। यानी हमें एक बार फिर ‘तेरे नाम‘ के राधे और ‘देसी बॉयज‘ का क्रेज देखने को मिल सकता है।
Kochadaiiyaan Remastered: रजनीकांत की ‘कोचादैयां’ नए अवतार में आएगी नजर, ‘एरोज रीमास्टर्ड’ का अनोखा प्लान
Kochadaiiyaan Remastered ( Source : Social Media) इस महा-योजना का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है ‘एरोज रीमास्टर्ड’ (Eros Remastered)। इसका मकसद भारतीय सिनेमा की पुरानी और बेहतरीन फिल्मों को नई तकनीक के जरिए साफ करके और बेहतर बनाकर आज की पीढ़ी के सामने दोबारा पेश करना है।
इसकी शुरुआत सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कोचादैयां’ (Kochadaiiyaan) से होगी। आपको बता दें कि यह भारत की पहली मोशन-कैप्चर फिल्म थी। अब रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत की देखरेख में इस फिल्म को नए और बेहद आधुनिक रूप में री-डिजाइन और री-स्टोर किया जाएगा, जिससे इसे देखने का मजा दोगुना हो जाएगा।
एरोज इनोवेशन के फाउंडर किशोर लुल्ला और को-प्रेसिडेंट रिधिमा लुल्ला का कहना है कि उनका मकसद हर पीढ़ी के दर्शकों को एक छत के नीचे शानदार कहानियां देना है। इस बड़े ऐलान के बाद अब साफ है कि बॉलीवुड आने वाले दिनों में हॉलीवुड को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Download Android App
Download iOS App





