Youtuber Armaan Malik Divorce Threat Video: यूट्यूब स्टार और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अरमान मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। हमेशा अपनी दो शादियों और व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहने वाले अरमान ने इस बार अपनी पहली पत्नी पायल मलिक के कपड़ों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे इंटरनेट पर बवाल मच गया है। अरमान का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पायल के पहनावे का मजाक उड़ाते और उन्हें ताना मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अरमान को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं और उनके इस बयान को बेहद बकवास बता रहे हैं।
Youtuber Armaan Malik Divorce Threat Video: अरमान ने पायल को सरेआम दी नसीहत
View this post on Instagram
वायरल हो रहे व्लॉग में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों, पायल और कृतिका के साथ बैठे हुए हैं। इस दौरान पायल ने घर में पहनने वाली एक साधारण टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे। पायल के इन कपड़ों को देखकर अरमान अचानक उन पर भड़क गए और कैमरे के सामने ही उनके पहनावे पर सवाल उठाने लगे। हद तो तब हो गई जब अरमान ने यह कह दिया कि “ऐसे लोअर और टी-शर्ट पहनने की वजह से ही शादियों में तलाक (डिवोर्स) हो जाते हैं।” अरमान की यह बात सुनकर पायल भी हैरान रह गईं, लेकिन अरमान यहीं नहीं रुके और उन्होंने पायल को ताना मारना जारी रखा।
Armaan Malik: दूसरी पत्नी कृतिका से की तुलना, पायल को जबरदस्ती ‘नाइट सूट’ पहनने को कहा

वीडियो में अरमान मलिक केवल पायल के कपड़ों पर कमेंट करके ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने तुरंत उनकी तुलना अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक से कर दी। उस वक्त कृतिका ने एक पूरा नाइट सूट पहना हुआ था। अरमान ने कृतिका की तारीफ करते हुए पायल से कहा, “तुम कृतिका को देखो, उसने कितने अच्छे से नाइट सूट पहना है।” अरमान ने आगे कहा कि उन्होंने पायल के लिए भी बहुत सारे अच्छे नाइट सूट खरीदे हैं, इसलिए उन्हें घर में टी-शर्ट और शॉर्ट्स छोड़कर वही पहनने चाहिए। अरमान के इस बर्ताव से साफ दिख रहा था कि वह कृतिका के सामने पायल को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे पायल भी काफी अनकंफर्टेबल नजर आईं।
Armaan Malik Viral Vlog: भड़के नेटिजंस, अरमान को सुनाई खरी-खोटी- बोले ‘सोच बदलो अरमान’

जैसे ही अरमान मलिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यूजर्स अरमान मलिक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनके इस बयान को बेहद पिछड़ी सोच वाला बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक पत्नी के कपड़ों को लेकर ऐसी घटिया बात कहना बेहद शर्मनाक है।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “दो शादियां करके खुद को बड़ा समझने वाले अरमान को पहले महिलाओं की इज्जत करना सीखना चाहिए।” सोशल मीडिया पर लोग लगातार पायल का सपोर्ट कर रहे हैं और अरमान को अपनी सोच बदलने की सलाह दे रहे हैं।
Read More: Elvish Yadav ने राजनीति में मारी एंट्री? Social Media पर सरेआम हुआ बड़ा धमाका…


Download Android App
Download iOS App




