‘2 महीने में हो जाएगा तलाक…’ Youtuber Armaan Malik ने पहली पत्नी Payal को कपड़ों पर क्यों टोका? दूसरी पत्नी Kritika के सामने उड़ाई खिल्ली

Summary :

Youtuber Armaan Malik Divorce Threat Video: यूट्यूब स्टार और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अरमान मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। हमेशा अपनी दो शादियों और व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहने वाले अरमान ने इस बार अपनी पहली पत्नी पायल मलिक के कपड़ों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे इंटरनेट पर बवाल मच गया है। अरमान का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पायल के पहनावे का मजाक उड़ाते और उन्हें ताना मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अरमान…

Youtuber Armaan Malik Divorce Threat Video: यूट्यूब स्टार और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अरमान मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। हमेशा अपनी दो शादियों और व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहने वाले अरमान ने इस बार अपनी पहली पत्नी पायल मलिक के कपड़ों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे इंटरनेट पर बवाल मच गया है। अरमान का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पायल के पहनावे का मजाक उड़ाते और उन्हें ताना मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अरमान को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं और उनके इस बयान को बेहद बकवास बता रहे हैं।

Youtuber Armaan Malik Divorce Threat Video: अरमान ने पायल को सरेआम दी नसीहत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mahek🌻 (@mahek_dhameja)

वायरल हो रहे व्लॉग में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों, पायल और कृतिका के साथ बैठे हुए हैं। इस दौरान पायल ने घर में पहनने वाली एक साधारण टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे। पायल के इन कपड़ों को देखकर अरमान अचानक उन पर भड़क गए और कैमरे के सामने ही उनके पहनावे पर सवाल उठाने लगे। हद तो तब हो गई जब अरमान ने यह कह दिया कि “ऐसे लोअर और टी-शर्ट पहनने की वजह से ही शादियों में तलाक (डिवोर्स) हो जाते हैं।” अरमान की यह बात सुनकर पायल भी हैरान रह गईं, लेकिन अरमान यहीं नहीं रुके और उन्होंने पायल को ताना मारना जारी रखा।

Armaan Malik: दूसरी पत्नी कृतिका से की तुलना, पायल को जबरदस्ती ‘नाइट सूट’ पहनने को कहा

Armaan Malik
Armaan Malik ( Source: Social Media)

वीडियो में अरमान मलिक केवल पायल के कपड़ों पर कमेंट करके ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने तुरंत उनकी तुलना अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक से कर दी। उस वक्त कृतिका ने एक पूरा नाइट सूट पहना हुआ था। अरमान ने कृतिका की तारीफ करते हुए पायल से कहा, “तुम कृतिका को देखो, उसने कितने अच्छे से नाइट सूट पहना है।” अरमान ने आगे कहा कि उन्होंने पायल के लिए भी बहुत सारे अच्छे नाइट सूट खरीदे हैं, इसलिए उन्हें घर में टी-शर्ट और शॉर्ट्स छोड़कर वही पहनने चाहिए। अरमान के इस बर्ताव से साफ दिख रहा था कि वह कृतिका के सामने पायल को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे पायल भी काफी अनकंफर्टेबल नजर आईं।

Armaan Malik Viral Vlog: भड़के नेटिजंस, अरमान को सुनाई खरी-खोटी- बोले ‘सोच बदलो अरमान’

Armaan Malik Viral Vlog
Armaan Malik Viral Vlog ( Source : Social Media)

जैसे ही अरमान मलिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यूजर्स अरमान मलिक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनके इस बयान को बेहद  पिछड़ी सोच वाला बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक पत्नी के कपड़ों को लेकर ऐसी घटिया बात कहना बेहद शर्मनाक है।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “दो शादियां करके खुद को बड़ा समझने वाले अरमान को पहले महिलाओं की इज्जत करना सीखना चाहिए।” सोशल मीडिया पर लोग लगातार पायल का सपोर्ट कर रहे हैं और अरमान को अपनी सोच बदलने की सलाह दे रहे हैं।

Read More: Elvish Yadav ने राजनीति में मारी एंट्री? Social Media पर सरेआम हुआ बड़ा धमाका…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।