उत्तराखंड को देवताओं की धरती यानी ‘देवभूमि’ कहा जाता है, क्योंकि यहां बहुत सारे प्रसिद्ध मंदिर हैं। इस पावन धरती पर भगवान शिव ‘केदारनाथ’ के रूप में और भगवान विष्णु ‘बद्रीनाथ’ के रूप में निवास करते हैं। इसके अलावा यहां से गंगा और यमुना नदियों का उद्गम स्थल- गंगोत्री और यमुनोत्री भी है। इन चारों पवित्र जगहों को मिलाकर ही ‘चार धाम’ बनता है। लेकिन उत्तराखंड की महिमा सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है, यहां कई और भी पवित्र और अनोखे मंदिर हैं, जिनमें से एक है ‘टपकेश्वर महादेव मंदिर’। यह अद्भुत शिव मंदिर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में टोंस नदी के किनारे बसा हुआ है और इसे चमत्कारों से भरा माना जाता है। आइए जानें Tapkeshwar Mahadev Temple ka Rahasya और इतिहास क्या है?
Tapkeshwar Mahadev Temple History: मंदिर का इतिहास

पुरानी हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, यह मंदिर लगभग 6000 साल पुराना है और इसका नाता द्वापर युग से है। माना जाता है कि पांडवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य ने इसी जगह पर बैठकर गहरी तपस्या की थी। इस मंदिर की सबसे अनोखी और खास बात यह है कि यहां भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए इंसानों की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि खुद प्रकृति यह काम करती है। यह मंदिर एक प्राकृतिक गुफा के अंदर बना है, जिसकी छत से चौबीसों घंटे पानी की बूंदें शिवलिंग पर टपकती रहती हैं।
Tapkeshwar Mahadev Temple ka Rahasya: यहां प्रकृति करती है महादेव का जलाभिषेक

टपकेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य शिवलिंग एक प्राकृतिक गुफा के अंदर स्थापित है। गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर इस गुफा को ‘द्रोण गुफा’ कहा जाता है। इस गुफा की छत से लगातार पानी की बूंदें शिवलिंग पर गिरती रहती हैं, जिससे ऐसा लगता है मानो प्रकृति खुद भगवान शिव की पूजा कर रही हो। छत से पानी टपकने की इसी खूबी की वजह से इसका नाम ‘टपकेश्वर महादेव’ पड़ा। एक पौराणिक मान्यता यह भी है कि महाभारत के समय इस गुफा की छत से पानी नहीं, बल्कि दूध की बूंदें टपकती थीं। लेकिन जैसे ही द्वापर युग खत्म हुआ और कलयुग की शुरुआत हुई, तब से यह दूध की धार पानी की बूंदों में बदल गई।
प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ था शिवलिंग
कहा जाता है कि गुरु द्रोणाचार्य ने संतान पाने की इच्छा से इसी गुफा में भगवान शिव की बहुत कठिन तपस्या की थी। उनकी तपस्या से खुश होकर भगवान शिव यहां शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे, इसलिए यह शिवलिंग इंसानों द्वारा नहीं बनाया गया बल्कि प्राकृतिक है। इसी पवित्र गुफा में द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा का जन्म हुआ था। जब अश्वत्थामा बहुत छोटे थे, तब उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की थी, जिसके बाद महादेव की कृपा से गुफा की छत से दूध की धारा बहने लगी थी।
इस पवित्र मंदिर के परिसर में शिव जी के अलावा और भी कई देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां स्थापित हैं। यह एक बहुत ही सिद्ध और जागृत स्थान माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त यहां सच्चे दिल से कोई मन्नत मांगता है, भगवान शिव उसकी इच्छा जरूर पूरी करते हैं। हर साल महाशिवरात्रि के त्योहार पर इस चमत्कारी मंदिर का दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
Tapkeshwar Mahadev Mandir Kaise Jaaye: कैसे पहुंते मंदिर?

Tapkeshwar Mahadev Temple Pooja and Aarti Timings: मंदिर के खुलने और पूजा का समय
- मंदिर खुलने का समय: सुबह 4:00 बजे
- मंदिर बंद होने का समय: रात 10:30 बजे
- सुबह की आरती: लगभग सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक
- संध्या आरती: लगभग शाम 7:00 बजे से रात 8:00 बजे तक


Download Android App
Download iOS App




