इन दिनों एक बार फिर कोरोना वायरस दुनिया भर में अपने तेजी से पैर पसार रहा है। वहीं सबसे ज्यादा कोरोना का बम बॉलीवुड इंडस्ट्री पर फुट रहा है। जी हां, मनोरंजन जगत से हर रोज सितारों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आ रही है। जहां रविवार को टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी,नफीसा अली, अरिजीत सिंह और बाहुबली के कटप्पा यानी सत्यराज के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई थी, तो वहीं अब इस लिस्ट में नया नाम ईशा गुप्ता का जुड़ गया है।

जी हां, आपने सही सुना है कि ईशा गुप्ता भी जानलेवा कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।

एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट…
ईशा गुप्ता ने अपनी तबियत ठीक नहीं होने कि खबर सोशल मीडिया के जरिये दी है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गयीं हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी एक इंस्टा स्टोरी शेयर कि है साथ ही एक्ट्रेस ने इस बात की भी उम्मीद जताई है कि वह जल्दी ही ठीक भी जाएंगीं। वहीं ईशा के यह जानकारी फैंस के साथ साझा करते ही फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

ईशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर करके लिखा-पूरी सावधानी बरतने के बाद भी मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। मैं सभी कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं और मैंने खुद को अपने घर में क्वारंटीन कर लिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं पहले से भी ज्यादा मजबूत बनकर वापस आऊंगी। आप सभी से निवेदन है कि सुरक्षित रहें और मास्क जरूर पहनें। अपना पूरा ध्यान रखें और मास्क को ऊपर करना ना भूलें।

गौरतलब है, इससे पहले भी सितारे कोरोना की तीसरी लहर में महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें कुछके ने कोरोना को मात दे दी हैं, जबकि कुछ सेलेब्स अभी इस महामारी से जूझ रहे हैं। यही नहीं कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते फिल्मों की शूटिंग और रिलीज डेट भी एक बार फिर प्रभावित होने लगी हैं।


Download Android App
Download iOS App



