यूपी में विधानसभा चुनाव की शुरूआत होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ा झटका लगा है। बदायूं के बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा को सपा की सदस्यता दिलाई गई।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बदायूं के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। बदायूं को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है।
राधा कृष्ण शर्मा ने मतदान के 21 दिन पहले ही टिकट मिलने के बाद भी जीत दर्ज की थी
भाजपा ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां से विधायक चुने गए थे। शर्मा ने मतदान के 21 दिन पहले ही टिकट मिलने के बाद भी जीत दर्ज की थी।ज्ञात हो कि आरके शर्मा बिल्सी में काफी दिन से भाजपा की गतिविधियों में सक्रिय नहीं थे। भाजपा उन्हें निष्क्रिय मानते हुए बिल्सी में अलग से तैयारी कर रही थी। बदायूं में भाजपा की जनविश्वास यात्रा के दौरान भी जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिल्सी पहुंचे थे तब भी वह उपस्थित नहीं हुए थे। इसके अलावा जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला मुख्यालय पर जनसभा की थी, तो सभी जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे, लेकिन आर के शर्मा इसमें शामिल नहीं हुए थे।
पिछले दिनों बरेली से इनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इनके सपा में जाने की बात भी सुनाई पड़ी थी। 2017 विधानसभा चुनाव में वह अचानक यहां भाजपा में आकर बिल्सी से चुनाव लड़े थे। इसके बाद महज 21 दिन में विधायक बन गए थे।


Download Android App
Download iOS App



