टीवी स्टार डेलनाज ईरानी से तलाक के बाद 52 साल की उम्र में दुल्हा बने राजीव पॉल, सामने आई शादी की फोटो

Summary :

टीवी सीरियल स्टार डेलनाज ईरानी के एक्स हसबैंड राजीव पॉल ने दूसरी शादी रचा ली है। 52 साल की उम्र में दुल्हे बने राजीव ने खुद अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिस पर यूजर्स मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस डेलनाज
ईरानी की एक्स हसबैंड और टीवी एक्टर राजीव पॉल अचानक से सुर्खियों  में आ गए हैं। मगर इस बार वो अपने किसी सीरियल
या अनोखे किरदार को लेकर चर्चा में नहीं आए है बल्कि अपनी शादी को लेकर राजीव सोशल
मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 52 साल की उम्र में दूल्हे बने राजीव ने
अपनी दूसरी शादी की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर अपने सभी चाहने वालों के साथ साझा
की है।

राजीव पॉल ने अपने
ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर एक फोटो शेयर है जिसमें वो दुल्हे बने नजर आ रहे
है वहीं उनके साथ उनकी दुल्हन भी खड़ी दिख रही हैं लेकिन राजीव की दुल्नियां का
फेस नहीं नजर आ रही है क्योंकि वो कैमरे की तरफ बैक करके खड़ी हैं। राजीव और वो एक
दूसरे की आंखो में देख रहे हैं एक्टर अपनी दुल्हन के हाथों को पकड़ रखा है।
शेरवानी और सिर पर सहरा पहने राजीव काफी अच्छे लग रहे हैं।

अपनी इस तस्वीर को
शेयर करते हुए राजीव ने कैप्शन में लिखा,
‘वो कहते हैं कि एक बार
जिसे काट जाए वो दो बार शर्माता है। लेकिन फिर भी… दूसरी बार ट्राय करना कीमती
होता है।। फिर से… सारी कसमें.. सारे रीति-रिवाज… इतने सारे लोग शादी कर रहे
हैं। कोई करवाचौथ मना रहा है। ऐसे में अब वक्त है… सभी के लिए खुशियों का।
‘ अपने कैप्शन से राजीव ने
साफ कर दिया है कि वो शादी कर चुके हैं।

राजीव पॉल को दूल्हा
बने देख सोशल मीडिया यूजर्स की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं है और वो राजीव की पोस्ट
पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोग राजीव को बधाई दे रहे हैं वहीं कुछ लोग
कॉमेट कर दुल्हन का फेस दिखाने की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा,
‘भाभी की शक्ल तो
दिखाओ।
‘ बाकि यूजर्स भी इसी तरह के मजेदार रिएक्शन राजीव की पोस्ट पर दे रहे हैं।

Delnaaz Irani: Got fame, name and money, but still looking for a  significant role

बता दें कि राजीव ने
डेलनाज से पहली शादी की थी। ये कपल कपल डांस शो नच बलिए भी नजर आया था। हालांकि
शादी के 14 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।
सेपरेशन के दौरान दोनों सितारे बिग बॉस के घर के मेहमान भी
बने थे। जहां इनके घर की लड़ाई नेशनल टीवी पर आ गई थी।

Desk Team