सुष्मिता सेन के
भाई राजीव सेन और चारु असोपा की शादी शायद इस वक्त अपने सबसे
बुरे दौर से गुजर रही है। ये दोनों बीते काफी समय से अपने रिश्ते में मौजूद दिक्कतों
को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। जब इन दोनों की तलाक की खबरें आई तो लगा कि अब
तो दोनों का रिश्ता खत्म ही हो जाएगा, लेकिन बीच में इन दोनों ने अपने रिश्ते को
दूसरा मौका देने का मन बनाया। मगर दोबारा से इन दोनों के बीच दूरियां बढ़ती नजर आ
रही है, जिसपर अब चारु असोपा ने खुलकर अपनी बात रखी है।
राजीव सेन और चारु
असोपा ने कुछ समय पहले ही अपनी शादी को खत्म करते हुए तलाक लेने की बात कही थी,
लेकिन फिर बाद में दोनों ने अपनी शादी को बनाए रखने का फैसला लिया, लेकिन इसके बाद
दोनों के एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने की खबरें आने लगी, जिसके बाद लगा
कि अब शायद दोबारा से इन दोनों के रिश्ते में कड़वाहट बढ़ गई है। इन तमाम बातों पर
चारु असोपा ने भी खुलकर बात की है।
एक मीडिया
इंटरव्यू में चारु असोपा ने बताया कि उन्होंने राजीव को अनफॉलो नहीं किया है ,
बल्कि राजीव ने उन्हें ब्लॉक
कर दिया है। चारु ने यह भी कहा कि राजीव दिल्ली गए है और वहां जाने के बाद उसने उन्हें
ब्लॉक कर दिया है। चारु ने कहा कि वो दोनों वास्तव में इसे सुलझाने की कोशिश कर
रहे थे, इसके लिए मौका भी दिया था,
लेकिन फिर उन्हें नहीं
लगता कि यह काम कर रहा है।
चारू का ये भी
कहना है कि राजीव ने उनके साथ अपनी सभी तस्वीरें भी सोशल मीडिया से हटा दी हैं। चारू की इन तमाम बातों से तो साफ है कि भले ही
इन दोनों ने अपने रिश्ते को एक दूसरा मौका देने के बारे में सोचा हो और इसके लिए
कोशिश भी को हो, लेकिन इन दोनों के बीच की दूरियां खत्म होती नजर नहीं आ रही है और
जिस तरह के हालात है उनमें तो दोनों के बीच चीजों के ठीक होने की गुंजाइश भी नजर
नहीं आ रही है।
बता दें कि,
अगस्त के
महीने में चारु और राजीव ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट की थी, लेकिन बाद में खबरें
आई कि अपनी बेटी ज़ियाना के खातिर इन दोनों ने अपने रिश्ते को दोबारा से एक मौका
देने के बारे में सोचा है। सभी को लगा कि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन फिलहाल तो दोनों का रिश्ता संभलता हुआ नजर
नहीं आ रहा है।


Download Android App
Download iOS App







