ब्रेकअप के बाद पहली बार Akshay Kumar के साथ दिखीं Raveena Tandon, फैंस बोले- आंखें तरस गई थी…

Summary :

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस रवीना टंडन ब्रेकअप के बाद पहली बार एक साथ नजर आए हैं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस दोनों को एक बार फिर साथ में देखकर काफी खुश हैं।

90 के दशक में बॉलीवुड गलियारों में एक्ट्रेस रवीना टंडन और एक्टर अक्षय कुमार की लव स्टोरी काफी पॉपलुर थी। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और दोनों ने गुपचुप सगाई तक कर ली थी। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दोनों के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए। हालांकि आज भी इनके प्यार के किस्से लोगों को याद है। ब्रेकअप के बाद अक्षय और रवीना कभी साथ नजर नहीं आए। 
दोनों ना कभी कोई फिल्म साथ की और ना ही कभी किसी इवेंट में एक-दूसरे के साथ या आसपास नजर आए। लेकिन सालों बाद कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखने के बाद दोनों के फैंस को अपनी आंखो पर यकीन नहीं हो पा रहा है। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और रवीना टंडन के गले मिलते और साथ में बात करते हुए वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं जिसने इंटरनेट पर तहलका मचाय  हुआ है।

दरअसल, बीती रात मुंबई में आयोजित एक फैशन इवेंट में अक्षय कुमार और रवीना टंडन को पहली बार एक-साथ देखा गया। इंटरनेट पर इसी इवेंट में अक्षय और रवीना के एक साथ बैठने और गले मिलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस इवेंट में ब्रेकअप के बाद इन दोनों स्टार्स को ऐसे पहली बार देखा गया है जबकि इससे पहले दोनों हमेशा एक-दूसरे को नजरअंदाज करते ही दिखे हैं।
बता दें कि इस इवेंट में जहां अक्षय को स्टाइल हॉल ऑफ फेम- मेल अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को देने के लिए एक्ट्रेस रवीना को स्टेज पर बुलाया गया था। स्टेज पर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और एक्ट्रेस ने खिलाड़ी कुमार को अपने हाथों से अवॉर्ड दिया। इस दौरान स्टेज पर एक-दूसरे के साथ खड़े एक्स कपल अक्षय कुमार और रवीना टंडन के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। 

तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे रवीना ने स्टेज पर अक्षय कुमार की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने एक्टर को 90 के दशक का सुपरस्टार और रॉकस्टार भी बताया। बताते चले कि सालों बाद एक्स कपल को सालों बाद साथ देखकर शो के होस्ट रितेश देशमुख ने दोनों के साथ स्टेज पर ही रैपिड फायर गेम भी खेला। रितेश ने अक्षय कुमार और रवीना टंडन से पूछा कि नब्बे के दशक की मलाइका अरोड़ा कौन हैं।
इस सवाल को सुनकर पहले तो एक्ट्रेस ने कहा कि मलाइका “अतुलनीय” हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने शिल्पा शेट्टी का नाम लिया। दिलचस्प बात यह है कि इस कार्यक्रम में शिल्पा भी मौजूद थीं। वैसे कहा जाता है कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रिश्ता शिल्पा शेट्टी की वजह से ही टूटा था क्योंकि अक्षय रवीना के साथ उन्हीं की बेस्ट फ्रेंड शिल्पा को भी डेट कर रहे थे। मगर अब लगता है कि सालों बाद इन स्टार्स ने अपने बीच की सारी कड़वाहट को दूर कर लिया है और अपने बीच की दूरियों को भी कम कर दिया है। 
अक्षय और रवीना की जोड़ी फैंस को ऑनस्क्रीन काफी पसंद थी। दोनों ने फिल्म मोहरा में अपनी शानदार केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया था। मगर ब्रेकअप के बाद दर्शकों को अपनी पसंदीदा जोड़ी स्क्रीन पर कभी साथ देखने को नहीं मिली। ऐसे में सालों बाद दोनों को एक साथ देख सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी हैरान हो रहे है। फोटोज और वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- ये मैं क्या देख रहा हूं। दूसरे ने लिखा, आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। तो वहीं तीसरे ने लिखा- क्या ऊपर वाला मजाक कर रहा है।

Desk Team