अपने फेवरेट सेलेब्स की एक
झलक के लिए फैंस परेशान रहते है। कोई ऑटोग्राफ के लिए परोशान रहता है तो कोई अपने
फेवरेट सेलेब्स के साथ एक फोटो के पाने के लिए परेशान रहता है। कुछ लोग अपने
पसंदीदा सेलेब्स का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए कुछ अलग करने की कोशिश करते है।
ऐसे ही एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में पंजाबी
सिंगर दिलजीत दोसांझ की एक फैन उनसे कोई ऑटोग्राफ या फोटो क्लिक कराने की मांग
नहीं कर रही बल्कि लड़की ने दिलजीत को बिजनेस प्रपोजल भेजी है। फैन की ये ट्रिक
काम भी कर गई है। पंजाबी सिंगर ने फैन की वीडियो को अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए
उसका जवाब भी दिया है।
दिलजीत को दिया रोटी बनाने
का प्रपोजल-
सिंगर की फैंन ने
उनको बहुत ही मजेदार बिजनेस प्रपोजल भेजा है। वायरल वीडियो में दिलजीत की फैन पंजाबी
और इंग्लिश में बात कर रही हैं। वीडियो में वो बोल रही हैं कि दिलजीत मेरी बात
सुनले पहले, तू टूर पर गया है,
इतना भांगड़ा करके इंसान को भूख तो लगती है।
रोटी खाने का मन तो करता ही है तो मुझे हायर करदो। तुम्हें रोटी मेकर की जरुरत है।
मैं दो मिनट में रोटी बना दूंगी और खिला भी दूंगी। दिलजीत की फैन आगे कहती
हैं कि उनके पास कोई काम भी नहीं है और वह रात को 1 बजे वीडियो बना रही हैं। वह
आगे कहती हैं- मैं बस ये कह रही हूं ये एक
काफी अच्छा बिजनेस आइडिया है।
आपको बता दें कि
वीडियो में दिख रही लड़की का नाम नवप्रीत कौर है। नवप्रीत दिलजीत दोसांझ की बहुत
बड़ी फैन है। सोशल मीडिया पर नवप्रीत की अच्छी फॉलोइंग भी है। नवप्रीत की वीडियो
वायरल होते ही उनके फेवरेट दिलजीत दोसांझ तक जा पहुंची। वीडियो को देखने का बाद
सिंगर ने ना सिर्फ उनका रिप्लाई किया है बल्कि वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर भी
किया है।
दिलजीत ने दिया
रिप्लाई-
दिलजीत की फैन नव
प्रीत कौर की बात उनके फेवरेट सिंगर ने सुन ली है। दिलजीत ने सोशल मीडिया पर नव
प्रीत का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- तेरी बात मेरे
पास पहुंच गई है। सोचता हूं इसके बारे में। वैसे अब सिंगर नवप्रीत के बिजनेस
प्रपोजल को एक्सेप्ट करते हैं कि नहीं ये तो बाद की बात है लेकिन दिलजीत ने
नवप्रीत को रिप्लाई कर इनके साथ-साथ बाकि फैंस के दिल को भी फिर से जीत लिया है।


Download Android App
Download iOS App







