Rashmika Mandanna की बॉलीवुड डेब्यू के पीछे की वजह जान खुश हो जांएगे फैंस, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Summary :

ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। वहीं, इसके अलावा भी रश्मिका के पास कई बॉलीवुड प्रोजक्ट्स पड़े हैं। गुडबाय के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने का फैसला क्यों किया।

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका
मंदाना जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। एक्ट्रेस की पहली फिल्म का ट्रेलर भी
रिलीज हो चुका है। रश्मिका
फिल्म गुडबाय से
डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में रश्मिका संग महानायक अमिताभ बच्चन और नीना
गुप्ता भी नजर आएंगी। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। वहीं, इसके
अलावा भी रश्मिका के पास कई बॉलीवुड प्रोजक्ट्स पड़े हैं। गुडबाय के प्रमोशन के
दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने का फैसला क्यों किया।

रश्मिका मंदाना
कई साउथ फिल्मों में काम कर चुकी है। एक्ट्रेस साउथ की टाप एक्ट्रेसेस से एक हैं। रश्मिका
की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस दौरन एक्ट्रेस जमकर
फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में रश्मिका
ने बताया कि बॉलीवुड डेब्यू के पीछे एक खास वजह है।

रश्मिका गुडबाय के
प्रमोशन के लिए दिल्ली आई थीं। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। मीडिया से
बातचीत में रश्मिका ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने का फैसला क्यों
लिया। रश्मिका ने बताया कि उनके बॉलीवुड में कदम रखने के पीछे कि वजह उनके
‘फैंस‘ हैं।

New poster of Amitabh Bachchan-Rashmika Mandanna starrer 'Goodbye' out,  trailer set to release on September 6 | Hindi Movie News - Times of India

मीडिया रिपोर्ट
के मुताबिक रश्मिका ने कहा-
‘मैंने ऑडियन्स की वजह से हिंदी स्क्रिप्ट सुनना
शुरू किया था क्योंकि वह चाहते थे मैं यहां आकर फिल्म करूं। हम तुम्हारा काम देखना
चाहते हैं। इसी बीच पुष्पा आई और उसे मिले रिस्पॉन्स के बाद मैं चौंक गई और आज मैं
गुडबाय के साथ यहां हूं।
‘

Goodbye - Official Trailer | Amitabh B, Rashmika M | Ektaa K | Vikas B | In  Cinemas 7th Oct 2022 - YouTube

वहीं, फिल्म की
बात करें तो रश्मिका के साथ पवेल गुलाटी
, एली अवराम, सुनील ग्रोवर, साहिल मेहता और अभिषेक खान भी गुडबाय में नजर
आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर 7 सितंबर को रिलीज हो चुका है। जिसमें कहानी की
छोटी सी झलक दिखाई गई। गुडबाय में अमिताभ बच्चन रश्मिका के पिता और नीना गुप्ता
मां के किरदार में नजर आएंगी।

Rashmika Mandanna calls Amitabh Bachchan 'world's bestest man ever' as she  announces the wrap of 'Goodbye' | Hindi Movie News - Times of India

इसके अलावा
रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मिशन मजनू में दिखाई देंगी।
रश्मिका रणबीर कपूर संग फिल्म एनिमल में भी दिखाई देंगी।
फिलहाल दोनों फिल्मों की शूटिंग चल रही है।

Desk Team